बदायूं में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: गहरे पानी में डूबे 3 बच्चे, 14 वर्षीय किशोरी की मौत; 2 को बचाया
बदायूं में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 14 वर्षीय किशोरी मुस्कान की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने दो अन्य बच्चों ...और पढ़ें

घाट पर बिलखते परिजन
जागरण संवाददाता, बदायूं। गंगा स्नान के दौरान शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को समय रहते गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जिला कासगंज के थाना कासगंज क्षेत्र के गांव बड़ेरिया निवासी संजू अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने बदायूं आए थे। परिवार के सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे।
इसी दौरान संजू की 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान, 8 वर्षीय रितिक और ममता अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद रितिक और ममता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि मुस्कान लापता हो गई। कुछ देर बाद गोताखोरों ने मुस्कान का शव बरामद कर लिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- UP Weather: बरेली-बदायूं में 'मौत की आंधी', 70 किमी की रफ्तार ने उजाड़ दिए कई परिवार; 10 की मौत