विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में कुल्हाड़ी से गला काटकर बेटे की हत्या: शराब पीने के बाद हुआ विवाद, आरोपित पिता फरार

By Ankit GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 24 Oct 2026 10:56 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 12:24 AM (IST)

बदायूं के बची छजरऊ गांव में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक पिता ने कुल्हाड़ी से अपने बेटे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बदायूं में पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे की हत्या की

  2. शराब पीने के बाद हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया

  3. आरोपी पिता नरेश घटना के बाद से फरार है

जागरण संवाददाता, बदायूं। शराब की लत ने परिवार को बर्बाद कर दिया। पहले पिता-पुत्र ने साथ बैठकर शराब पी, फिर विवाद होने पर बेटा गालियां देने लगा। इससे गुस्साए पिता ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर बेटे की हत्या कर दी। शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार किया तो नशा उतर चुका था। उसने स्वीकारा कि बहुत बड़ी गलती हो गई।

राम अवतार ई-रिक्शा चलाते थे और पिता नरेश सब्जी बेचता है। दोनों शुक्रवार शाम पैतृक गांव गए और शराब पी। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। राम अवतार ने पिता को गालियां दीं और धक्का-मुक्की की। इससे गुस्साए नरेश ने बेटे को धक्का देकर गिराया और घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने पहला वार सीने पर किया गया।

खून से लथपथ चादर दिखी

अगले वार से राम अवतार की गर्दन का 80 प्रतिशत हिस्सा कट गया। इससे उसकी मौत हो गई। नरेश ने शव आंगन में चारपाई पर रखकर चादर से ढका और भाग गया। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखकर अंदर झांका तो चारपाई पर खून से लथपथ चादर दिखी। उसके नीचे राम अवतार का शव था।

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि राम अवतार की पत्नी मंजू ने आरोपित नरेश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोपहर को नरेश को गिरफ्तार किया गया तो उसने घटनाक्रम बताया। गांव वाला मकान खाली रहता है। घटना के समय घर में पिता व पुत्र ही थे।

यह भी पढ़ें- बदायूं गोशाला कांड: 34 गोवंश की मौत मामले में निलंबित BDOs की जांच करेंगे JDC बरेली

यह भी पढ़ें- बदायूं में मौतों के बाद जागी सरकार: 5 फर्जी अस्पताल सील, 5 को नोटिस; जागरण की खबर का बड़ा असर