Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में जंगली सूअरों को आग में भून रहे थे लोग, अचानक पहुंच गई वन व‍िभाग की टीम; फ‍िर...

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 02:37 PM (IST)

    ओरछी के फैजान बेहटा इलाके में जंगली सूअर का शिकार कर उसे आग में भूनने के आरोप में वन विभाग और पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्वीर।

    सांकेत‍िक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, ओरछी। फैजान बेहटा इलाके में एक जंगली सूअर की हत्या कर दी गई और उसके शव को आग में भून दिया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पहुंच गई और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से जाल और लोहे के औजार भी बरामद हुए हैं। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

    वन विभाग के परमानंदपुर बीट प्रभारी अनिकेत सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि नगला जैत गांव के जंगल में जंगली सूअर की हत्या कर दी गई है। कुछ लोग उसका शिकार कर रहे थे और उन्होंने जंगल में ही लड़कियां एकत्र करके सूअर के शव को आग में भून दिया। जब प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची तो वहां जंगल में कुछ लोग आग में जंगली सूअर को भून रहे थे। तभी टीम में मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

    तलाशी में उनके पास जाल, भाला, बांका समेत अन्य औजार, बाइक, दो साइकिल बरामद हुईं। मौके से जंगली सूअर का भुना हुआ शव भी बरामद हुआ है।

    पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी राजेश पुत्र रामबहादुर, ढ़ोड़नपुर निवासी रामकुमार पुत्र हुलासी और हबीबपुर निवासी रामचंद्र पुत्र मंगली सिंह व सुनील दिवाकर पुत्र रामचंद्र बताए।
    उन्हें गिरफ्तार करके थाने ले जाएगा, जहां उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। सभी आरोपित पुलिस की हिरासत में हैं। उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- शादी के बाद 3 दिन ससुराल में रही नई दुल्‍हन, फ‍िर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर हो गई फरार

    खबरें और भी