शादी के बाद 3 दिन ससुराल में रही नई दुल्हन, फिर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर हो गई फरार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के खैरी गांव में शादी के तीन दिन बाद एक दुल्हन घर से जेवर लेकर फरार हो गई। शिकायतकर्ता पूजा ने बताया कि उनके देवर मोहन क ...और पढ़ें
-1772182298814_m.webp)
HighLights
बदायूं में शादी के तीन दिन बाद दुल्हन फरार।
दुल्हन घर से चांदी के जेवर लेकर भागी।
पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संवाद सूत्र, बिल्सी। बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के तीन दिन बाद दुल्हन घर से फरार हो गई। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। रुपये वापस कराने का प्रयास किया जाएगा, अन्यथा आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गांव निवासी पूजा पत्नी दयाशंकर ने बिल्सी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके देवर मोहन की शादी 19 फरवरी को देववानी मंदिर, बिल्सी में तीन लोगों के माध्यम से कराई गई थी।
आरोप है कि शादी से पहले इनमें से एक व्यक्ति ने घरेलू कार्य का हवाला देकर उनके ससुर भगवान स्वरूप से 1,70,000 रुपये उधार लिए थे, जो कई लोगों की मौजूदगी में दिए गए। शादी के बाद दुल्हन तीन दिन ससुराल में रही और फिर घर में रखे चांदी की पायल, नथ, मंगलसूत्र व अन्य जेवर लेकर फरार हो गई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह सब उसी व्यक्ति की मिलीभगत से हुआ। जब परिवार ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपित द्वारा रुपये लेने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने का भी दावा किया गया है। पीड़िता ने आशंका जताई कि आरोपित फर्जी शादियां कराकर ठगी करते हैं। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। रुपये वापस कराने का प्रयास किया जाएगा, अन्यथा आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।