बदायूं में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: टेंपो को डंपर ने रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत, 9 की हालत गंभीर
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में एक डंपर ने सवारियों से भरे टेंपो को रौंद दिया, जिससे दो महिलाओं सहित ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, बदायूं। सहसवान से सवारियां लेकर बिसौली की ओर जा रहे टेंपो को उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा के पास पीछे से आ रहे डंपर ने रौंद दिया। हादसे में टेंपो में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में उघैती थाना क्षेत्र के गांव हरैरा निवासी ओमकार, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित वसुंधरा एन्क्लेव निवासी रूपवती और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।

वहीं सहसवान के कोल्हार निवासी भुत्तो, शहबाजपुर निवासी संजीदा और आबिद अली, उघैती थाना क्षेत्र के गांव हरैरा निवासी परमेश्वरी, बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव मझगवां निवासी नाजमा व आतिफ, सहसवान के रसूलपुर निवासी प्रवीण, उघैती निवासी अयान, जरीफनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी मुरकली और शराह बघौली निवासी नन्हें घायल हो गए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बिल्सी व सहसवान सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- बदायूं पुलिस महकमे में हड़कंप: 60 कारतूसों के खेल में 'बिक' गई खाकी; दारोगा और दो सिपाही सस्पेंड, जानें कैसे खुला राज
