बदायूं मेडिकल कॉलेज कांड में बड़ा एक्शन: पुरानी जांच कमेटियां भंग, 5 दिग्गज डॉक्टर खोलेंगे महिला की मौत का राज
बदायूं मेडिकल कॉलेज में गलत ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में पुरानी जांच कमेटियों को भंग कर दिया गया है। अब जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के वि ...और पढ़ें

बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज
HighLights
नई जांच कमेटी में जिला अस्पताल के तीन और महिला अस्पताल के एक डाक्टर भी शामिल
जागरण संवाददाता, बदायूं। राजकीय मेडिकल कालेज में महिला की मृत्यु के मामले में जो जांच कमेटियां गठित की गईं थीं। उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अब उनकी जगह पर एक पांच सदस्यीय नई कमेटी गठित की गई है। इसमें जिला अस्पताल के तीन और महिला अस्पताल के एक डाक्टर भी शामिल हैं। मेडिकल कालेज के सीएमएस भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह कमेटी एडी हेल्थ के आदेश पर गठित की गई है और पुरानी निरस्त की गई हैं।
अभी चार दिन पहले राजकीय मेडिकल कालेज में एक डाक्टर की लपारवाही से महिला की मृत्यु हो गई थी। दरअसल हजरतपुर थाना क्षेत्र निवासी शोभा चौहान पत्नी अनूप सिंह का मेडिकल कालेज में पित्त की थैली का आपरेशन हुआ था। उसकी पित्त की थैली में पथरी थी।
उसके स्वजन का आरोप था कि उसका आपरेशन डा. प्रियंका संत ने किया था और उनकी लापरवाही से शोभा चौहान की हालत बिगड़ गई थी। उसके फेफड़े सिकुड़ गए थे, जिससे पेट में सड़ांध फैल गई थी। उसकी वजह से डाक्टर को दोबारा आपरेशन भी करना पड़ा था लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
वहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसको लेकर मामला काफी गरम बना हुआ है लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। इसकी शिकायत पर कालेज प्रशासन ने सीएमएस को शामिल करते हुए एक तीन सदस्य जांच कमेटी गठित की थी।
खबरें और भी
दूसरी ओर प्रभारी सीएमओ डा. मोहन झा ने तीन डिप्टी सीएमओ डा. सनोज मिश्रा, डा. अमित रस्तोगी और डा. पवन जायसी को शामिल करते हुए एक कमेटी बनाई थी लेकिन अब इन जांच कमेटियों को भी भंग कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब पांच सदस्यीय नई कमेटी गठित की गई है।
इस कमेटी में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. शिवमोहन कमल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. रियाज अंसारी, फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. राजेश वर्मा, महिला अस्पताल के डा. दिनेश यादव और मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. विपिन कुमार को शामिल किया गया है। उन्हें पांच दिवस में जांच के आदेश दिए गए हैं।
प्रभारी सीएमओ बोले- एडी हेल्थ के आदेश पर बनाई गई नई कमेटी
प्रभारी सीएमओ डा. मोहन झा ने बताया कि जो जांच कमेटी गठित की गई थी। उसमें कोई फोरेंसिक एक्सपर्ट या वरिष्ठ चिकित्सक शामिल नहीं थे, जिसकी वजह से जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक शामिल करते हुए नई कमेटी गठित की गई है और इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। यह कमेटी एडी हेल्थ के आदेश पर बनाई गई है।
महिला की मृत्यु के मामले में एक नई पांच सदस्यीय कमेटी घटित हुई है। इससे पहले जो कालेज में और सीएमओ की कमेटी गठित हुई थी उन्हें भंग कर दिया गया है। अब यह नई कमेटी जांच करेगी और जो रिपोर्ट सामने आएगी ,उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
- डाॅ. अरुण कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज
यह भी पढ़ें- बदायूं मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत: अब 3 डिप्टी CMO खोलेंगे लापरवाही का राज