Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेस-वे के सफर पर बड़ी राहत! बदायूं के इन 3 CHC में बनेंगे मिनी ट्रामा सेंटर, शासन को भेजा प्रस्ताव

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 07:37 PM (IST)

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रहे हादसों के मद्देनजर बदायूं जिले में तीन मिनी ट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। ये सेंटर घटपुरी, दा ...और पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे पर घटपुरी में बनाए गए इंटरचेंज का टोल प्लाजा

    गंगा एक्सप्रेसवे पर घटपुरी में बनाए गए इंटरचेंज का टोल प्लाजा

    HighLights

    1. सभी ट्रामा सेंटरों में तत्काल आपरेशन की सुविधा, सर्जन व न्यूरो सर्जन भी होंगे तैनात

    जागरण संवाददाता, बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रहे हादसों के मद्देनजर जिले में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विमर्श जारी है। अधिकारियों ने गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित उपनगरों के सीएचसी-पीएचसी में मिनी ट्रामा सेंटर बनाने की योजना बनाई है, जो अब मूर्त रूप ले रही है। घटपुरी, दातागंज और वजीरगंज के सीएचसी में इनका निर्माण किया जाएगा।

    मंगलवार को सीएमओ ने इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस प्रस्ताव के अनुसार, यहां सर्जन, न्यूरो सर्जन, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट सहित पूरा स्टाफ तैनात होगा। इससे गंभीर घायलों का तुरंत आपरेशन संभव होगा और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे की लंबाई 92 किलोमीटर है, जिसमें तीन इंटरचेंज बनाए गए हैं।

    हालांकि, एक्सप्रेस-वे के आसपास कोई बड़ा अस्पताल नहीं है, जिससे गंभीर घायलों को रेफर करने में कठिनाई होती है।डिप्टी सीएमओ डाॅ. मोहन झा का कहना है कि मिनी ट्रामा सेंटर में एक-एक सर्जन, एक-एक न्यूरो सर्जन, तीन-तीन ईएमओ और बाकी स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय, ओटी टेक्नीशियन तैनात करने का प्रस्ताव बनाया गया है।

    इसके साथ ही, ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि घायलों को समय पर उपचार मिल सके। ब्लड स्टोरेज की भी व्यवस्था होगी।

     

    जिले में बनाए जा रहे मिनी ट्रामा सेंटरों में ब्लड स्टोरेज की भी व्यवस्था होगी, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल ब्लड उपलब्ध हो सके। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही स्टाफ तैनात किया जाएगा।

    - डाॅ. विकास शर्मा, सीएमओ


    यह भी पढ़ें- बरेली से बदायूं जाना हुआ सुपरफास्ट, लेकिन जेब होगी ढीली! हाईवे पर शुरू होने जा रहे 2 नए टोल टैक्स

    खबरें और भी