Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, नीचे गिरकर मौत

    Updated: Sat, 16 May 2026 11:24 AM (GMT+05:30)

    बदायूं के किसरुआ गांव में एक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ा सांड संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। ग्रामीणों और पुलिस के बचाव प्रयासों के बावजूद सांड ...और पढ़ें

    हादसे के बाद मौके पर सनसनी मच गई। जागरण

    हादसे के बाद मौके पर सनसनी मच गई। जागरण

    HighLights

    1. बदायूं में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ा सांड।

    2. संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा, मौके पर ही मौत।

    3. ग्रामीणों और पुलिस ने बचाव का प्रयास किया।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरुआ में शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर सांड चढ़ गया। कुछ देर खड़े रहने के बाद वह संतुलन नहीं बना पाया और नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

    यह भी पढ़ें- सोनभद्र में 'दबा दो इनको' कहकर पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास, एक गिरफ्तार

    बताया जा रहा है कि सांड़ भूख से परेशान था वह किसी तरह निर्माणाधीन टंकी पर चढ़ गया। ऊंचाई पर सांड़ को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सांड़ को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और दम तोड़ दिया।