'यूपी में एनकाउंटर के नाम पर हो रहा मर्डर', अबू आसमी आजमी ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सपा नेता अबू आसिम आजमी ने आजमगढ़ में यूपी में हो रहे एनकाउंटर को 'मर्डर' बताया और संविधान के दायरे में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने गोकशी पर फांसी की ...और पढ़ें

यूपी में एनकाउंटर के नाम पर हो रहा मर्डर: अबू आसमी आजमी।
HighLights
यूपी में एनकाउंटर को 'मर्डर' बताया, संविधान का सम्मान जरूरी।
गोकशी पर फांसी की सजा, पूरे देश में समान कानून की मांग।
दिवंगत सपा विधायक आलमबदी के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि यूपी में एनकाउंटर की परिभाषा ही बदल गई है। प्रदेश में जिस तरह एनकाउंटर के नाम पर कार्रवाई हो रही है, वह एनकाउंटर नहीं बल्कि मर्डर है।
उनका कहना था कि वास्तविक एनकाउंटर तभी माना जाएगा, जब अपराधी पुलिस पर हमला करे। पुलिस की हर कार्रवाई संविधान और कानून के दायरे में होनी चाहिए।
निजामाबाद से पांच बार के सपा विधायक रहे देश के सबसे वयोवृद्ध नेता आलमबदी के निधन की सूचना के बाद रविवार की रात करीब पौने नौ बजे सपा विधायक अबू हासिम काजमी ने कुर्मी टोला स्थित आवास पर पहुंचकर उनके स्वजन से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। कहा कि आलमबदी का पूरा जीवन सादगी और ईमानदारी से जीए। आज के दौर में ऐसे नेता नहीं मिलते हैं।
एआईएमआईएम के साथ चुनावी गठबंधन की संभावना पर कहा कि फिलहाल गठबंधन मजबूत है और सरकार बनने का पूरा भरोसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी दल से गठबंधन होगा या नहीं, इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।
गोकशी के सवाल पर कहा कि गाय काटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा करने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। अगर गाय को गो-माता का दर्जा दिया गया है, तो यह कानून केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में समान रूप से लागू होना चाहिए।
खबरें और भी
दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बावत कहा कि सरकार को झुकाने वाले आए तो सरकार झुक गई। प्रदेेश सरकार के साढ़े नौ साल का कार्यकाल जनता देख रही है, जिसका जवाब विधानसभा चुनाव 2027 में जनता देगी।
जनता की चुना हुई सरकार क्या कार्य कर रही है, इसे जनता देख रही है। हम बस, इतना चाहते हैं कि संविधान जिंदा रहे और लोगों को बराबर का हक मिले।
यह भी पढ़ें- बलिया में स्कूलों में 10 शनिवार रहेगा बैगलेस डे, मिट्टी से खिलौने बनाएंगे बच्चे