विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नव नियुक्त CEO जितेंद्र मिश्र, बोले- राष्ट्र सेवा के बाद अब राम की सेवा...प्रभु की कृपा है

Published: Thu, 03 Sep 2026 12:31 PM (IST)

CEO Jitendra Mishra: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) नियुक्त किए गए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र गुरुवार को अयोध्या पहुंचे।

HighLights

  1. चयन समिति को ज्ञापित किया धन्यवाद

  2. बोले- ट्रस्ट को भी धन्यवाद है प्रभु श्री राम की कृपा

  3. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव और सदस्यों से करेंगे भेंट

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र गुरुवार को अयोध्या पहुंच गये हैं। अयोध्या में श्रीराम का दर्शन-पूजन करने के बाद उनका कार्यभार ग्रहण करने का कार्यक्रम है। ट्रस्ट के तीनों नए सदस्य महेश भागचंदका,मदन मोहन पांडेय,डा. निर्मला यादव भी आज पहुंच गए हैं।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से लोगों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर जितेंद्र मिश्र ने कहा कि चयन समिति का धन्यवाद है और ट्रस्ट का भी धन्यवाद है प्रभु श्री राम की है कृपा। देश की सेवा के बाद राम भक्तों की सेवा मेरा हृदय भावुक है। मेरे जीवन की यह बड़ी अनुभूति है एक बार राष्ट्र सेवा और अब राम की सेवा। अब राम भक्तों और राम मंदिर ट्रस्ट की सेवा करूंगा। हमारा देश और प्रदेश कर रहा है तरक्की, एक बार पदभार ग्रहण करने के बाद फिर मीडिया से चर्चा करूंगा।

नई जिम्मेदारी के बाद मेरा पहला अयोध्या दौरा : मिश्र

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ की नियुक्ति के बाद अयोध्या का यह मेरा पहला दौरा है। पहले मैं जाकर अपना पद संभाल लूं। उसके बाद ही योजनाओं के बारे में बताऊंगा। मैं सिलेक्शन कमिटी और ट्रस्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हू। यह भगवान राम की कृपा भी है, इसलिए मैं और अधिक कुछ नहीं कहना चाहता। मेरा दिल आभार से भरा है और मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि मुझे ज़िंदगी में दो बार यह जिम्मेदारी मिली है। एक बार देश की सेवा में और अब राम मंदिर, उनके भक्तों और मंदिर के प्रशासन की सेवा की।

सीईओ जितेंद्र मिश्र ने कहा- मन भावुक

राम मंदिर के पहले सीईओ जितेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट निदेशक ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि चयन समिति और ट्रस्ट का धन्यवाद है। यह सब प्रभु श्रीराम की कृपा है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा के बाद अब राम भक्तों की सेवा का अवसर मिला है, जिससे उनका हृदय भावुक है। मेरे जीवन की यह बड़ी अनुभूति है कि एक बार राष्ट्र की सेवा करने के बाद अब प्रभु श्रीराम, राम भक्तों और राम मंदिर ट्रस्ट की सेवा का अवसर मिला है।

ट्रस्ट के महासचिव और सदस्य भवन में मौजूद

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देवगिरी गुरुवार को भी वैदेही भवन में मौजूद हैं। ट्रस्ट के विभिन्न पदाधिकारी सुबह वैदेही भवन पहुंचें। वहां सभी की महासचिव के साथ राम मंदिर के नए सीईओ जितेंद्र मिश्र से भेंट होगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) नियुक्त किए गए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह सीधे राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हो गए। ट्रस्ट ने बुधवार को हुई बैठक में पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम मंदिर का पहला सीईओ नियुक्त किया था। जितेंद्र मिश्र भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान का नेतृत्व कर चुके हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। करीब चार दशक तक वायुसेना में सेवा देने के बाद वे इसी वर्ष 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए थे। राम जन्मभूमि पहुंचने के बाद उनकी पहली गतिविधियों और ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था पर अब निगाहें टिकी हैं। 

यह भी पढ़ें- श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को सौंपी गई कमान

यह भी पढ़ें- वायुसेना के योद्धा से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO तक, कैसा रहा है एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्र का सफर