विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हनुमान अंश' की सफलता पर अयोध्या पहुंचे फिल्म के कलाकार, बोले- हर दिन हनुमान चालीसा से शुरू होती थी शूटिंग

Published: Tue, 08 Sep 2026 12:54 PM (IST)

फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने अपनी सफलता के बाद अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। कलाकारों ने फिल्म की ...और पढ़ें

हनुमानगढ़ी में फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों को सम्मानित करते भाजपा नेता विपिन सिंह बब्लू

हनुमानगढ़ी में फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों को सम्मानित करते भाजपा नेता विपिन सिंह बब्लू

HighLights

  1. फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम अयोध्या पहुंची।

  2. कलाकारों ने हनुमानगढ़ी में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

  3. शूटिंग हनुमान चालीसा के साथ शुरू और खत्म होती थी।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बीच फिल्म की टीम रामनगरी पहुंची। कलाकारों ने हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

कलाकारों ने फिल्म की सफलता को पवन सुत हनुमान व बाबा नीम करोली की कृपा बताया। फिल्म में बाबा के पिता का रोल अदा करने वाले मनीष चौबे ने कहा कि फिल्म के जरिए नई पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार और अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया गया है।

बताया कि शूटिंग के दौरान हर दिन की शुरुआत और पैकअप हनुमान चालीसा के साथ होता था। करीब 22 दिनों तक सात्विक माहौल में शूटिंग हुई।

फिल्म में बाबा की मां की भूमिका निभाने वाली स्निग्धा द्विवेदी ने युवाओं को मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कहा कि फिल्म की सफलता मिलने पर रामनगरी आकर प्रभु हनुमान का दर्शन किया है। कलाकारों का स्वागत भाजपा नेता विपिन सिंह बब्लू ने किया।

यह भी पढ़ें- अवधी के रंग में रंगे बिग-बी, गोंडा की महिला डॉक्टर के पॉडकास्ट ने जीता दिल