Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी मामला: परकोटे के बेसमेंट में शिफ्ट हो सकता है काउंटिग रूम, 22 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में फैसला संभव

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:05 AM (IST)

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद सुरक्षा और वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दान गणना कक्ष को स्थानांतरित ...और पढ़ें

    राम मंदिर

    राम मंदिर

    HighLights

    1. चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर सुरक्षा पर सवाल उठे.

    2. दान गणना कक्ष परकोटे के बेसमेंट में होगा शिफ्ट.

    3. 22 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में होगा अंतिम निर्णय.

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद से सुरक्षा व वित्तीय पारदर्शिता को लेकर सवाल उठे, तो अब श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नकदी की गणना को फूलप्रूफ करने में जुटा है। इसी क्रम में यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) से गणना कक्ष को परकोटे के बेसमेंट में स्थानांतरित करने का विचार होने लगा है।

    बताया जा रहा कि यह प्रस्ताव तो ट्रस्ट की पुरानी टीम ने पहले ही तैयार किया था, लेकिन इसे क्रियान्वित नहीं किया जा सका। इसी बीच चोरी उजागर हो गई और निगरानी को लेकर सवाल उठे, तो अब इस पर ट्रस्ट की नई टीम की सहमति पर ही अमल किया जाएगा। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्टियों की बैठक में इस पर विचार होगा। यदि प्रस्ताव स्वीकृत हो गया, तभी मां दुर्गा व मां अन्नपूर्णा मंदिर के मध्य नीचे बने बेसमेंट में शिफ़्ट किया जाएगा।

    राम मंदिर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) के बेसमेंट में बने गोपनीय कक्ष में ट्रस्ट दानराशि की गणना करा रहा है। यहां प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही गणना हो रही है। प्रयागराज महाकुंभ के दिनों में दानराशि अधिक आने की वजह से रामजन्मभूूमि पुलिस चौकी परिसर में भी यह कार्य कराया जाने लगा था, लेकिन बाद में फिर इसे पीएफसी में ट्रांसफर किया गया।

    गत माह जून में पीएफसी के गणना कक्ष से ही सटे बाथरूम में नकदी बरामद होने के बाद चोरी उजागर हुई थी। इसके बाद शुरू हुई एसआईटी व पुलिस जांच में ट्रस्टियों की उदासीनता सामने आई तो निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने का विचार किया जाने लगा। गत छह जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में अंतरिम महासचिव बनाए गए ट्रस्टी कृष्णमोहन ने कोषाध्यक्ष स्वामी गाेविंददेव गिरि के साथ गणना कक्ष का निरीक्षण करके नई व्यवस्था लागू की, तो गणना कक्ष को स्थानांतरित करने की बात हुई।

    खबरें और भी

    बताया गया कि यह प्रस्ताव तो पहले से ही पूर्व महासचिव चंपतराय व पूर्व सदस्य डा. अनिल मिश्र के निर्देशन में तैयार किया गया था, लेकिन कतिपय कारणों से इस पर अमल नहीं हुआ। सूत्रों ने बताया कि अब उसी प्रस्ताव को ट्रस्ट की बैठक में नई टीम के समक्ष रखा जाएगा।

    यदि नई टीम से स्वीकृति मिली, तो इसे सितंबर तक परकोटे में शिफ्ट कर दिया जाएगा। कारण यह है कि बेसमेंट को गणना कक्ष के रूप में तैयार कराने और सीसीटीवी कैमरे आदि लगाने में माहभर से अधिक लगेगा। ऐसे में प्रस्ताव स्वीकृत भी हुआ, तो सितंबर के पहले गणना कक्ष नहीं ट्रांसफर हो पाएगा।

    यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी मामला: पुलिस ने कराया सीन रिक्रिएशन, आरोपी टिन्नू और मनीष की निशानदेही पर एक कार और 2 बाइक बरामद