अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय दीक्षा समारोह: 24 मेधावियों को मिला 25 स्वर्ण पदक, आकाशदीप को दोहरी सफलता
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में 24 मेधावियों को 25 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। मेधावी आकाशदीप भक्त ने कुलाधिपत ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अयोध्या। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में 24 मेधावियों को 25 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। मेधावी आकाशदीप भक्त को कुलाधिपति व कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने वालों में बीएससी एग्रीकल्चर (अनार्स) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले राजंश निषाद हैं।
इसी तरह सामुदायिक विज्ञान में बीएससी अनार्स के लिए नव्या केसरवानी, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में बीटेक के लिए अनु यादव, एमएससी कृषि जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग में सर्वोच्च अंक पाने वाले आकाश दीप तथा एग्रीकल्लचर एक्टेंशन एजुकेशन में पीएचडी के लिए विशाल यादव को कुलााधिपति स्वर्ण पदक दिया गया।
कुलपति स्वर्ण पदक पाने वालो में बीएससी एग्रीकल्लचर आनर्स में सर्वोच्च अंक पाने आले अजय कुमार चौधरी हैं। इसी तरह बीएससी एग्रीकल्लचर आनर्स में नीरज कुशवाहा, बीएससी हार्टीकल्चर में कन्हैया सिंह, बीएफएससी के लिए काजल गौतम, बीएससी सा्मुदायिक विज्ञान में साक्षी त्रिपाठी, बीवीएससी एंड एएच में वृंदा वर्मा, एमएससी एग्रीकल्लचर के जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग में आकाश दीप भक्त, एमएससी फारेस्ट्री में निकिता विश्वकर्मा, एग्रीकल्लचर इंजीनियरिंग एमटेक में जयवीर विक्रम सिंह, एमवीएससी में आकांक्षा वर्मा, एमएफएससी में अभिषेक घराई, एग्रोनाेमी में पीएचडी के लिए दिव्या सिंह को कुलपति स्वर्ण पदक दिया गया।
विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक पाने वालों में बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर में विशाल पटेल हैं। इसी तरह एग्रीकल्लचर बीएससी आनर्स में सूरज मौर्या, बीएससी हार्टीकल्लचर में दिक्षिका, बीएफएससी में श्रेयम यादव, बीटेक एग्रीकल्लचर में ज्योति मिश्रा, बीवीएससी एंड एएच में तरन्नुम शेखर व एग्रीकल्लचर एक्सटेंशन एजुकेशन में पीएचडी के लिए अमृत वारशिनी को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया गया।