Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'किसान भवन की रसोई में नॉनवेज बनता है, मुझे सब पता है', अयोध्या में बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 04:59 AM (IST)

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में छात्रावासों की रसोई की गंदगी और वाईफाई की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने किसान ...और पढ़ें

    कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह में मेधावी छात्रा को स्वर्ण पदक देती कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल।

    कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह में मेधावी छात्रा को स्वर्ण पदक देती कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल।

    HighLights

    1. राज्यपाल ने छात्रावासों की रसोई की गंदगी पर जताई चिंता।

    2. किसान भवन की रसोई में नॉनवेज बनने पर आपत्ति व्यक्त की।

    3. विश्वविद्यालय के खेलकूद व हरित वातावरण की सराहना की।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीक्षा समारोह में भाषण समाप्त करने के बाद कुलाधिपति मंच से नहीं हटी। उन्होंने एक पेपर निकाला और उसे अंकित सूचनाएं पढ़ना प्रारंभ कीं, तो लोग दंग रह गए। कहा कि विश्वविद्यालय के एक छात्रावास को छोड़कर बाकी सभी छात्रावासों की रसोई बहुत गंदी है। इस पर ध्यान देने की जरूरत बताई।

    वह यहीं नहीं रुकी, सामने बैठे छात्रों से प्रश्न किया, क्या छात्रावासो में वाईफाई है, सामने से आवाज आई नहीं। विवि के संचालकों की ओर देख कर कहा जब इसकी ग्रांट आती है, तो वाईफाई क्यों नहीं लगाई गई।

    उन्होंने कहा कि किसान भवन की रसोई में नॉनवेज बनता है, मुझे सब पता है, ये ठीक नहीं है। दूसरी ओर उन्होंने विश्वविद्यालय में खेलकूद की अच्छी व्यवस्था व साफ-सफाई के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर के हरित वातावरण को सराहा। कहा कि अन्य कृषि विश्वविद्यालय को इससे सीख लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय दीक्षा समारोह: 24 मेधावियों को मिला 25 स्वर्ण पदक, आकाशदीप को दोहरी सफलता