राम मंदिर में आचार्य इंद्रदेव मिश्र को व्यवस्था प्रमुख की कमान, नरपत डुकिया के सहयोगी के रूप में करेंगे काम
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आचार्य इंद्रदेव मिश्र को राम मंदिर का व्यवस्था प्रमुख नियुक्त किया है। वह दिसंबर 2026 तक मंदिर में होने वाले ...और पढ़ें
HighLights
आचार्य इंद्रदेव मिश्र राम मंदिर व्यवस्था प्रमुख नियुक्त।
दिसंबर 2026 तक अनुष्ठानों, उत्सवों की व्यवस्था संभालेंगे।
राम वेद विद्यालय प्रधानाचार्य के साथ अतिरिक्त कार्यभार।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम वेद विद्यालय, कारसेवकपुरम के प्रधानाचार्य आचार्य इंद्रदेव मिश्र को व्यवस्था प्रमुख नियुक्त किया है।
वह दिसंबर 2026 तक मंदिर में होने वाले नित्य पूजन, यज्ञादि वैदिक अनुष्ठानों, धार्मिक समिति के निर्देशानुसार विभिन्न उत्सवों की व्यवस्था का कार्यभार संभालेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आचार्य इंद्रदेव मिश्र लंबे समय से वेद नारायण की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के वैदिक अनुष्ठानों की निर्विघ्न एवं सुचारु व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाया है।
बता दें कि मंदिर संचालन एवं प्रबंधन का कार्य पहले से ही नरपत डुकिया को सौंपा जा चुका है। आचार्य इंद्रदेव मिश्र उनके सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। साथ ही, चूंकि वह वर्तमान में राम वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य का दायित्व भी संभाल रहे हैं, इसलिए मंदिर की अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वहन विद्यालय के नियमित कार्य समय के अतिरिक्त समय में करेंगे।
ट्रस्ट के इस आदेश को राम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों और विभिन्न आयोजनों की व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'किसान भवन की रसोई में नॉनवेज बनता है, मुझे सब पता है', अयोध्या में बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल