Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया: आजादी के बाद पहली बार कुडरी गांव पहुंची बिजली, रोशनी देखकर खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:48 PM (GMT+05:30)

    औरैया के कुडरी गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह सुविधा बच्चों की पढ़ाई, किसानों के काम और गांव ...और पढ़ें

    बिजली पहुंचते ही जगमग हुआ गांव (फाइल फोटो)।

    बिजली पहुंचते ही जगमग हुआ गांव (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. आजादी के बाद कुडरी गांव में पहली बार बिजली आपूर्ति।

    2. ग्रामीणों में खुशी की लहर, विकास के नए अवसर।

    3. मंत्री के निर्देश पर विभाग ने कार्य पूरा किया।


    संवाद सूत्र, ऐरवाकटरा (औरैया)। देश की आजादी के बाद पहली बार क्षेत्र के कुडरी गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों से बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रहे ग्रामीणों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। रविवार को गांव में पहली बार विद्युत आपूर्ति शुरू होते ही घरों में बल्ब जल उठे। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

    गांव में सबसे पहले शिव मंदिर में विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीण श्याम बाबू, रमेश, सुनील, अरविंद, आनंद, गोलू, रवि, महेश, सुरेंद्र, लज्जावती, सुशील, राजेश्वरी, शिवम, छोटू, अजीत, बृजेश और रेनू ने बताया कि अब बच्चों की पढ़ाई, किसानों के कार्य तथा दैनिक जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही गांव के विकास को भी नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में बिजली पहुंचाने की मांग की जा रही थी।

    विद्युत लाइन और आवश्यक उपकरणों का कार्य पूरा होने के बाद अब गांव में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे विकास के नए अवसर खुलेंगे। तो वहीं मौके पर मौजूद समाजसेवी मोहित कुशवाह ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा लिखित रूप से मौजूदा प्रदेश मंत्री चन्द्रप्रभा उर्फ गीता शाक्य को दिया गया था जिनके द्वारा भी लिखित रूप से विभाग को गांव में विद्युत सप्लाई मुहैया कराए जाने के लिए आदेशित किया गया था जिसके बाद से जिम्मेदारों के द्वारा लगभग पंद्र कार्यदिवस के उपरांत कार्य आरम्भ कर दिया गया।


    अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद जानकारी हुई थी कि कुडरी गांव की विद्युत आपूर्ति बिजनेस प्लान के तहत स्वीकृत है। योजना का कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी ग्रामीणों के घरेलू विद्युत कनेक्शन दिए जाने का कार्य शेष है, जिसे इच्छुक लोगों को नियमानुसार स्वेच्छानुसार उपलब्ध कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- औरैया में प्रताड़ना से आहत डाक्टर ने यमुना में कूद दी जान, दो अस्पताल सील, 3 गिरफ्तार