Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हज-2027 की लॉटरी प्रक्रिया पूरी, चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक जमा करनी होगी पहली किश्त

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:50 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश से हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक 1,52,300 रुपये की पहली किश्त जमा करनी होगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश से हज 2027 के लिए 22,510 यात्री चयनित।

    2. पहली किश्त 1,52,300 रुपये 10 अगस्त तक जमा करें।

    3. आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

    संवाद सहयोगी, औरैया। हज-2027 के लिए उत्तर प्रदेश से आवेदन करने वाले यात्रियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की ओर से 30 जुलाई को ऑनलाइन कुर्रा (लॉटरी) के माध्यम से प्रदेश के 22,510 आवेदकों का चयन किया गया है।

    चयनित यात्रियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना भेजी गई है। साथ ही चयनित यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयनित प्रत्येक यात्री को प्रथम किश्त के रूप में 1,52,300 रुपये 10 अगस्त तक जमा करने होंगे। धनराशि हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्धारित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अथवा भारतीय स्टेट बैंक के खाते में जमा की जा सकती है। इसके लिए पे-इन-स्लिप वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।

    अपलोड करें सभी आवश्यक दस्तावेज

    यात्री ऑनलाइन माध्यम से भी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए धनराशि जमा कर सकते हैं। धनराशि जमा करने के बाद यात्रियों को पे-इन-स्लिप, स्व-हस्ताक्षरित हज आवेदन फार्म, घोषणा पत्र, अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट संबंधी घोषणा पत्र तथा मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपने लॉग-इन के माध्यम से अपलोड करना होगा।

    प्रपत्र अपलोड करने में असुविधा होने पर उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय तथा जिले में हज ई-सुविधा केंद्र से सहायता ली जा सकती है। अधिकारियों ने चयनित यात्रियों से निर्धारित समय सीमा में किश्त जमा करने और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की अपील की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में अव्यवस्था को कोसतीं दो तस्वीरें...जालौन में कच्ची सड़क ने ली किसान की जान, औरैया में जुगाड़ वाहन पर लाए घायल