Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया में शराब पीकर घर आए किसान का परिवार वालों से हुआ विवाद, फंदा लगाकर दी जान

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:06 PM (IST)

    औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में शराब के नशे में घर पहुंचे एक किसान ने परिवार से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों ने उन्हें अस्पताल पह ...और पढ़ें

    किसान ने किया सुसाइड।

    किसान ने किया सुसाइड।

    HighLights

    1. किसान अरविंद कुमार परिहार ने शराब के नशे में की आत्महत्या।

    2. परिवार से विवाद के बाद घर के बाहर लगाई फांसी।

    3. मेडिकल कॉलेज चिचौली में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

    संवाद सूत्र, औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर लखमी निवासी 50 वर्षीय अरविंद कुमार परिहार खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचे, जिसको लेकर स्वजन से विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर पेड़ की डाल के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

    रात करीब 12 बजे स्वजन की नजर अरविंद पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चिचौली के इमरजेंसी वॉर्ड में ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पत्नी ललिता देवी, चारों बेटे अनुराग, हिमांशु, अतुल और अखिलेश तथा पुत्री शिवानी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। पुत्री शिवानी की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पीछे की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें- औरैया में दर्दनाक हादसा, बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में 5 माह की मासूम समेत 7 घायल

    खबरें और भी