Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया में दर्दनाक हादसा, बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में 5 माह की मासूम समेत 7 घायल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:44 AM (IST)

    औरैया के बिधूना में किशनी रोड पर बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में 5 माह की बच्ची समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर तीन घायलों ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. बिधूना में बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हुई।

    2. हादसे में पांच माह की बच्ची समेत सात लोग घायल।

    3. तीन गंभीर घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    संवाद सहयोगी, बिधूना (औरैया)। कस्बे के किशनी रोड स्थित केनरा बैंक के पास शनिवार को बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ई- रिक्शा चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे।

    सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीन को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया गया।

    जनपद कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुशलपुर निवासी राजकिशोर पुत्र रामलखन शनिवार को अपनी पत्नी रोशनी देवी, भाभी सरोजनी देवी और बच्चों के साथ बाइक से दिबियापुर स्थित अपनी ससुराल परिवार में दादी के निधन की सूचना पर शोक व्यक्त करने जा रहे थे।

    इसी दौरान किशनी रोड पर केनरा बैंक के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में 26 वर्षीय राजकिशोर, 21 वर्षीय रोशनी, 25 वर्षीय सरोजनी, तीन वर्षीय अंकुश, दो वर्षीय दिव्यांशी और पांच माह की आरोही पुत्री राजकिशोर घायल हो गए।

    दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक 22 वर्षीय लकी पुत्र रामलखन कश्यप, निवासी किशनी रोड बिधूना भी घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया। राजकिशोर, रोशनी देवी और तीन वर्षीय अंकुश की हालत गंभीर है।

    खबरें और भी

    जिनका सैफई में उपचार चल रहा। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में जांच की जा रही है। पीड़ितों या उनके स्वजन की ओर से तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, झांसी के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत