अमरोहा में मदरसे के 13 साल के छात्र से कुकर्म, इमाम के खिलाफ परिजनों ने दी तहरीर
अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में एक मदरसे के 13 वर्षीय छात्र ने पास के गांव के इमाम पर बहला-फुसलाकर मस्जिद में ले जाकर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अमरोहा। क्षेत्र के एक गांव स्थित मदरसे में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र ने पास के गांव निवासी इमाम पर बहला-फुसलाकर मस्जिद में ले जाने और कुकर्म करने का आरोप लगाया है। छात्र के स्वजन ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय छात्र करीब एक वर्ष से डिडौली क्षेत्र स्थित मदरसे के हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। छात्र का आरोप है कि बुधवार दोपहर पास के गांव निवासी करीब 30 वर्षीय इमाम जो मस्जिद में इमामत करता है और मदरसे में भी पढ़ता है।
उसे बहला-फुसलाकर पास के गांव स्थित मस्जिद में ले गया। आरोप है कि वहां उसने छात्र के साथ गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद डरा-सहमा छात्र मदरसा लौट आया। छुट्टी होने पर वह अपने घर पहुंचा और स्वजन को आपबीती बताई।
रविवार को स्वजन रिपोर्ट दर्ज कराने पाकबड़ा थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने घटनास्थल डिडौली थाना क्षेत्र का बताया। इसके बाद स्वजन छात्र को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे और आरोपित इमाम के विरुद्ध तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि छात्र और उसके स्वजन से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।