Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में खेत में जा रहे बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, चेहरे पर आए 10 टांके

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:28 PM (GMT+05:30)

    अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में खेत जा रहे आठ साल के शिवा पर कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने बच्चे को बचाया और ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. आठ साल के शिवा पर कुत्तों ने हमला कर घायल किया।

    2. हमले में बच्चे के चेहरे पर 10 टांके लगे।

    3. ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। पिता के पीछे पीछे खेत पर जाने के लिए निकले आठ साल के शिवा को कुत्तों ने घेर कर हमला कर घायल कर दिया। डिडौली क्षेत्र के गांव कटाई निवासी नरेंद्र सिंह रविवार सुबह खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। वह बाइक से खेत पर जा रहे थे तो उनका 8 साल का बेटा शिवा भी साथ जाने की जिद करने लगा।

    नरेंद्र उसे घर ही छोड़ कर खेत पर चले गए। पिता के जाने के बाद शिवा अकेले ही खेतों पर जाने के लिए घर से निकल गया। लगभग 9 बजे गांव से बाहर निकलते ही शिवा को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया।

    खेतों से वापस लौटते ग्रामीणों ने शिवा को बचाया। घायल बच्चे को स्वजन कस्बे के निजी अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सक ने उपचार कर चेहरे में 10 टांके लगाए हैं। एंटी रेबीज भी लगवाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रसाशन से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- अमरोहा: बंदरों के आतंक से छत से गिरे बुजुर्ग की मौत, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

    खबरें और भी