Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में 4500 रुपए के लिए भांजे और भतीजों ने मिलकर मामा का कर दिया कत्ल, चाकू से किए कई वार

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 02:00 AM (IST)

    अलीगढ़ के जमालपुर में 4500 रुपये के लेनदेन और कैंटीन संचालन के विवाद में एक युवक अफसार की उसके भांजे और दो भतीजों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    अफसार (फाइल  फोटो)

    अफसार (फाइल  फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जमालपुर में महज 4500 रुपये के लेनदेन और कैंटीन संचालन को लेकर चल रहे विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। नाबालिग भांजे और दो भतीजों ने मामा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

    स्वजन ने आत्महत्या बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में पूरा मामला सामने आ गया। मृतक की पत्नी साजिया ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक की बहन व दो अन्य आरोपितों को हिरासत में लिया है।

    थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी स्थित शहंशाहबाद गली नंबर 10 निवासी अफसार (25) एएमयू के सुलेमान हाल में किराए पर कैंटीन चलाता था। एक साल पहले कैंटीन को उसकी बहन शहनाज, भांजा अजीम संचालित करते थे। कैंटीन हाथ से जाने के बाद शहनाज, और भांजे अजीम की अफसार से अनबन शुरू हो गई थी।

    अफसार ने बहन से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। अफसार इसमें 15500 हजार रुपये चुका देने की कह रहा था। वहीं बहन कैंटीन को दोबारा अफसार से चलाने के लिए मांग रही थी। इसे लेकर भी कहासुनी होती रहती थी।

    गुरुवार को बाकी रुपये वापस मांगने पर शहनाज और उसके पुत्र और दो भतीजे ने अफसार के साथ मारपीट कर उसका सिर फाड़ दिया। शाम सात बजे भी काफी नोकझोंक हुई। मोहल्ले के लोगों ने विवाद को शांत कराया। इसके बाद अफसार एएमयू कैंटीन पर चला गया।

    खबरें और भी

    रात करीब 12 बजे वह कैंटीन से घर जा रहा था। आरोप है कि मोहल्ले में उसे शहनाज और उसके पुत्र और दो भतीजों ने उसे घेर लिया। चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर अफसार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां कुछ देर बाद ही अफसार ने दम तोड़ दिया।

    घटना की सूचना पर सीओ सर्वम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तब बहन शहनाज ने पुलिस को बताया कि अफसर ने खुद को चाकू मार लिया है, लेकिन घटनास्थल की स्थिति और घावों की देखकर उन्हें संदेह हुआ। आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्य जुटाने पर हत्या की सच्चाई सामने आ गई। मृतक की बहन शहनाज को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

    चाकू के 12 से अधिक निशान

    युवक पर हमलारों ने चाकू से कई बार किए। जिससे अधिक खून निकलने के चलते मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट, पीठ, हाथ, सीने में 12 से अधिक गंभीर चोटों के निशान व गहरे घाव मिले है।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर हिंदू महिला के साथ होटल में किया दुष्कर्म, होटल संचालक ने भी की दरिंदगी

    सात महीने की गर्भवती साजिया गश खाकर गिर पड़ी

    साजिया ने जैसे ही खून से लथपथ अपने पति अफसार को रात में देखा वह गश खाकर गिर पड़ी। लोगों ने उसे उठाया। साजिया सात महीने की गर्भवती भी है। पांच व सात साल की बेटी पहले से हैं। साजिया रो-रो कर कहती रही कि मासूमों का अब क्या होगा। इनका सहारा तो हत्यारों ने छीन लिया।


    कैंटीन के अलावा दोनों के बीच 4500 रुपये का भी विवाद था। इसके चलते ही अफसार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर ननद शहनाज, एक भांजे और दो भतीजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

                                                                                            सर्वम सिंह, सीओ सिविल लाइन