विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर हिंदू महिला के साथ होटल में किया दुष्कर्म, होटल संचालक ने भी की दरिंदगी

Published: Fri, 17 Apr 2026 03:30 AM (IST)

गाजियाबाद की एक महिला को अलीगढ़ के आदिल ने हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसे अलीगढ़ लाकर एक होटल में दुष्कर्म किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गांधीपार्क थाना क्षेत्र में गाजियाबाद की रहने वाली महिला के साथ अलीगढ़ के जयगंज निवासी आदिल ने हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर शहर के एक होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आरोप है कि होटल संचालक ने भी दुष्कर्म किया। शाम को होटल के बाहर किसी तरह महिला निकलकर आई। यह देख आरोपित उसे बीच सड़क पीटने लगा। सड़क पर पिटाई देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है।

वहीं महिला को जिला अस्पताल मेें मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। 35 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि एक वर्ष पहले उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और उसका डेढ़ साल का बेटा है। इसी बीच युवक अलीगढ़ के जयगंज मोहल्ले में आदिल से उसकी मुलाकात गाजियाबाद में हुई। जहां वह अक्सर काम के सिलसिले में आता-जाता था।

युवक ने उसे हिंदू बनकर जीवनभर साथ देने का भरोसा दिलाया और शादी का वादा किया। करीब 15 दिन पहले वह उसे अपने साथ अलीगढ़ ले आया और गांधीपार्क क्षेत्र के बोनेर के पास एक होटल में ठहराया। महिला का आरोप है कि होटल में आरोपित युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। अपना धर्म भी छिपाया था।

जब उसे पता चला कि वह मुस्लिम है। तब उसने विरोध किया। इधर उसका साथी होटल संचालक से भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बुधवार को आरोपित उसे होटल में पीट रहा था। झगड़े के दौरान किसी तरह महिला बाहर निकल आई। आरोपित ने महिला को होटल के बाहर सड़क पर भी पीटा।

यह देख राहगीरों ने हस्तक्षेप करते हुए आरोपित को पीटा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी आदित्य बंसल, सीओ द्वितीय धनंजय सिंह व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेजा है।

पूर्व मेयर शकुंतला भारती सहित अन्य लोग भी पहुंच गए। पूर्व मेयर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उसने एक मां के साथ एक उसके मासूम बेटे को भी प्रताणित किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक उसका मंगलसूत्र और करीब तीन लाख रुपये भी ले चुका है।

एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि गांधी पार्क के बाईपास पर एक होटल में एक महिला व एक व्यक्ति रह रहे है। महिला अचेत अवस्था में है। उसके साथ मारपीट की जा रही है। महिला के चोट भी है। आरोपित को हिरासत में लिया गया है। होटल अगर नियमानुसार नहीं होता है तब होटल पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 12.63 करोड़ के ड्रग्स को जलाया गया, हेरोइन जैसे थे कई मादक पदार्थ; अलीगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई