Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ भुजपुरा में शराब विवाद बना मौत का कारण, चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:58 PM (GMT+05:30)

    अलीगढ़ के भुजपुरा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल जावेद ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा, आरोपी फरदीन फरार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शराब पीने के दौरान दो युवकों में हुआ विवाद।

    2. एक युवक ने दूसरे की गर्दन पर किए कई वार।

    3. घायल जावेद ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, आरोपी फरार।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। टिर्री में बैठकर साथ-साथ शराब पी रहे दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। एक युवक ने दूसरे की गर्दन पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक जमीन पर गिर पड़ा।

    आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आरोपित फरार हो गया। पुलिस घायल को जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सनसनीखेज वारदात शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा में हुई। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

    यह है पूरा मामला

    भुजपुरा की ठाकुर वाली गली निवासी अयूब का साला जावेद कई साल से उसके साथ रह रहा था। उसकी पत्नी और चार बच्चे जीवनगढ़ में रहते हैं।

    जावेद के भाई आदिल ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे जावेद नाज पब्लिक स्कूल के पास क्षेत्र के ही फरदीन के साथ टिर्री में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

    आरोप है कि कहासुनी के दौरान फरदीन ने जावेद पर चाकू से हमला कर दिया। उसने जावेद की गर्दन पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग निकला।

    खबरें और भी

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जावेद को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी समेत अन्य लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पुलिस से आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    प्रारंभिक जांच में शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। आरोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

    -संजीव कुमार शर्मा, सीओ प्रथम

     

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में चाकूबाजी में युवक की हत्या, घर के बाहर फेंका शव, दोस्तों पर शराब पिलाकर मारने का आरोप

    यह भी पढ़ें- पलवल ढाबा हत्याकांड: खाना न देने पर कर्मचारी को स्कॉर्पियो से कुचलने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार