लखनऊ में चाकूबाजी में युवक की हत्या, घर के बाहर फेंका शव, दोस्तों पर शराब पिलाकर मारने का आरोप
लखनऊ में शुभम सोनी की दोस्तों ने शराब पिलाकर चाकू से हत्या कर दी और शव घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी ह ...और पढ़ें

HighLights
लखनऊ में शुभम सोनी की चाकूबाजी से हत्या।
दोस्तों पर शराब पिलाकर हत्या का आरोप।
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। फैजुल्लागंज स्थित मामा कालोनी में शनिवार रात चाकूबाजी में 26 वर्षीय शुभम सोनी की हत्या कर शव को घर के बाहर फेंक दिया। परिवारजन ने देखा तो उम्मीद में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
मां ने दोस्तों पर शराब पिलाने के बाद मारपीट और चाकू से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
यह है पूरा मामला
इंस्पेक्टर मडियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मामा कालोनी निवासी शुभम सोनी ड्राइवरी करता था। उसकी मां मालती के मुताबिक, शनिवार शाम करीब सात बजे शुभम के दोस्त शिवम, सुमित और मथुरा उसे घर से बुलाकर ले गए थे। देर रात शुभम घर के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि दोस्तों ने शुभम को शराब पिलाई और इसके बाद उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
इसके बाद उसे घर के बाहर लाकर छोड़ दिया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान होने का भी दावा किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
इंस्पेक्टर के मुताबिक, परिवारजन की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों से पूछताछ और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस चाकूबाजी और मारपीट के आरोपों की भी पड़ताल कर रही है।
खबरें और भी
दो लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जानकारी की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होने के बाद उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किसी बात को लेकर हुआ विवाद
परिवारजन ने पुलिस को बताया कि शुभम को दोस्तों से कुछ विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर उन लोगों ने शुभम को बात करने के लिए बुलाया था। उसने घर से निकलने से पहले कहा था कुछ देर में घर आ जाएगा, लेकिन पता होता कि यह होगा तो उसे न जाने देते। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है।