आगरा स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिले शव के पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, कटर से काटकर किए गए थे 12 टुकड़े
आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिले मानव अंगों के पोस्टमार्टम से जघन्य हत्याकांड का खुलासा हुआ है। शव को कटर से 12 टुकड़ों में काटा गया था और तेजा ...और पढ़ें
-1786302152257_m.webp)
हत्या के बाद कटर से काटा गया शव।
HighLights
मानव अंगों का पोस्टमार्टम, जघन्य हत्याकांड का खुलासा।
शव को कटर से 12 टुकड़ों में काटा गया।
चेन्नई से संदिग्ध युवक-युवती के फुटेज मिले।
जागरण संवाददाता, आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में पांच अगस्त को ट्रॉली बैग में मिले मानव अंगों का रविवार को फोरेंसिक एवं चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में जघन्य हत्याकांड सामने आया है, हत्यारों द्वारा शव के कटर से छोटे-छोटे टुकड़े गए थे।
ट्रॉली बैग में एक पैर और छाती के 12 टुकडे़ करने के बाद रखा गया था। शव काे गलाने के लिए उस पर तेजाब डालने की आशंका है। बरामद मानव अंग में जननांग नहीं होने से शव स्त्री या पुरुष के बीच होने की गुत्थी उलझ गयी है।
पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल विशेषज्ञों मानव अंगों के आधार पर 60 प्रतिशत पुरुष जबकि 40 प्रतिशत स्त्री का शव होने का अनुमान लगा रहे हैं। विशेषज्ञों ने शव की पहचान के लिए नमूनों से डीएनए सुरक्षित रखा है।
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पांच अगस्त की सुबह छह बजे तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में ट्रॉली बैग में मानव अंग मिले थे। रविवार को फोरेंसिक और चिकित्सकों के तीन सदस्यी पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।
मानव अंग के 12 टुकड़े हत्याकांड की क्रूरता को बयान कर रहे थे। ट्रॉली बैग में एक पैर और छाती का हिस्सा था। जिसे किसी कटर से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि बरामद मानव अंग शव का एक तिहाई हिस्सा हैं।
खबरें और भी
आशंका है कि शव को टुकड़ों मे करने के बाद तीन अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह फेंका या भेजा गया होगा। शव की पहचान नहीं हो इसके लिए उसका सिर काटकर कहीें गायब कर दिया होगा। पोस्टमार्टम के बाद डीएनए जांच के लिए नमूना लिया गया है।
सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि हत्यारों का सुराग लगाने के लिए टीम चेन्नई भेजी गयी है। वह चेन्नई स्टेशन से मिले संदिग्ध युवक-युवती के फुटेज से आरोपितों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
17 से 25 वर्ष है मरने वाले की आयु
पोस्टमार्टम करने वाले विशेषज्ञों का अनुमान है कि जिसकी हत्या की गयी, उसकी आयु 17 से 25 वर्ष के बीच है। ट्रॉली बैग से कुछ दांत भी मिले हैं, जिनकी जांच से आयु का निर्धारण करने में मदद मिलेगी।
हाई प्रोफाइल थे ट्रॉली बैग में शव लाने वाले
चेन्नई रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में शव लेकर आने वाले युवक और युवती के सीसीटीवी फुटेज वहां गयी जीआरपी टीम को मिले हैं। दोनों पहनावे से हाई प्रोफाइल प्रतीत होते हैं। युवती सफेद रंग का डिजाइनर टॉप और नीली जींस पहने है, जबकि युवक पैंट-शर्ट पहने हुए है। ट्रॉली बैग को पालीथीन से पैक किया हुआ था।
जिसके चलते उसे प्लेटफॉर्म पर पहियों पर घसीटने की जगह उसे उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हें। दोनाें एक पैसेंजर ट्रेन से शव को ट्रॉली में लेकर आए थे। जिसे बाद में तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रखा।