विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद दबाव नहीं आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली : एलिना रिबाकिना

Published: Thu, 03 Sep 2026 10:34 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2026 05:10 PM (IST)

इस वर्ष शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के साथ करने वाली एलिना रिबाकिना ने कहा कि ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनने के ...और पढ़ें

एलिना रिबाकिना

एलिना रिबाकिना

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। इस वर्ष शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के साथ करने वाली एलिना रिबाकिना ने कहा कि ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनने के बाद बढ़ी उम्मीदों ने उन पर दबाव बढ़ाने के बजाय उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि वर्ष की शुरुआत उनके लिए बेहद अच्छी रही और वह इसी लय को वर्ष के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में जारी रखते हुए खिताब जीतना चाहती हैं। जियोस्टार द्वारा दैनिक जागरण से विशेष रूप से साझा किए गए साक्षात्कार में रिबाकिना ने बताया कि टोरंटो और सिनसिनाटी ओपन के बाद टीम के साथ उनकी तैयारी अच्छी रही और शारीरिक रूप से भी वह बेहतर महसूस कर रही थीं।

हालांकि, व्यस्त शेड्यूल के कारण पर्याप्त नींद और रिकवरी नहीं मिल पाई। पिछले साल यूएस ओपन में चौथे दौर तक पहुंचने वाली रिबाकिना ने कहा कि इस वर्ष अगर वह सेमीफाइनल तक पहुंचती हैं तो इसे सफलता मानेंगी और उससे आगे जाना और भी शानदार होगा।

यूएस ओपन के शोरगुल को लेकर उन्होंने कहा कि उनका ध्यान कोर्ट पर रहता है और वह अपनी टीम की आवाज सुनने की कोशिश करती हैं। न्यूयार्क में खाली समय मिलने पर उन्होंने अच्छे रेस्तरां में डिनर और सिनेमा का आनंद लिया, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान विश्राम और मैच की तैयारी पर है।

यूएस ओपन का प्रसारण जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर आप देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूएस ओपन: फ्रांस के मोनफिल्स ने पराग्वे के अडोल्फो वलेहो को हराया, ज्वेरेव ने सोनेगो को दी मात

यह भी पढ़ें- चार महीने बाद कोर्ट पर वापसी करेंगे कार्लोस अलकराज, सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अपने यूएस ओपन खिताब का करेंगे बचाव