6mm तक पतला और 120W तक की सुपरफास्ट स्पीड! Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 3 नए पावर बैंक्स, जानें कीमत
टेक दिग्गज Xiaomi ने मंगलवार को भारत में अपने तीन नए पावर बैंक्स- Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W, ...और पढ़ें

Xiaomi के तीन नए पावरबैंक हुए भारत में लॉन्च।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W को मंगलवार को टेक दिग्गज के लेटेस्ट पावर बैंक के तौर पर भारत में लॉन्च किया गया। इस UltraThin मॉडल के साथ कंपनी ने नया Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W और Power Bank 20000 165W भी पेश किया। ये नए पावर बैंक्स अगले हफ्ते कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W, जैसा कि नाम से पता चलता है, 5,000mAh की बैटरी से लैस है और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W में 25W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank, Magnetic Power Bank 10000 और Power Bank 20000 की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W की कीमत 5,999 रुपये गई है। हालांकि,कंपनी इस पावर बैंक को 5,499 रुपये के प्राइस पर ऑफर कर रही है। ये ग्रेफाइट ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर और रेडिएंट ऑरेंज कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। दूसरी तरफ, Xiaomi Power Bank 20000 165W की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। ये दोनों पावर बैंक्स 11 सितंबर से भारत में बिक्री के लिए आएंगे।
इसके अलावा, Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W की कीमत 3,999 रुपये है और टेक कंपनी इसे ₹3,699 के लॉन्च प्राइस पर दे रही है। यह 15 सितंबर से ब्लैक और व्हाइट शेड्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ये तीनों नए पावर बैंक्स भारत में Amazon, Flipkart, Xiaomi ऑनलाइन स्टोर, Xiaomi के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, Swiggy Instamart, Blinkit और Zepto के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank, Magnetic Power Bank 10000 और Power Bank 20000 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। ये पावर बैंक सिर्फ 6mm थिक है और इसका वजन लगभग 98 ग्राम है। ये डिवाइस यूजर के फोन के पिछले हिस्से पर मैग्नेट के ज़रिए चिपक जाता है। Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W में 15W तक की मैग्नेटिक इंडक्शन चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, सिंगल डिवाइस चार्ज करते समय ये 22.5W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। वहीं, जब इससे दो डिवाइसेज कनेक्ट किए जाते हैं, तो ये 7.5W तक का वायर्ड चार्जिंग आउटपुट देता है।
दूसरी तरफ, Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। ये पावर बैंक Qi 2.2 वायरलेस चार्जिंग कैपेबिलिटी के साथ आता है, जो 25W तक की वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यूजर के फोन के बैक पर मजबूती से चिपके रहने के लिए ये 13N का मैग्नेटिक अट्रैक्शन देता है। UltraThin मॉडल की तरह ही Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W भी वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इंटीग्रेटेड USB Type-C केबल के साथ 45W का आउटपुट देता है। इसके अलावा ये QC 2.0, PD और PPS प्रोटोकॉल्स को भी सपोर्ट करता है।
Xiaomi Power Bank 20000 165W में तीनों नए मॉडल्स में सबसे बड़ी 20,000mAh की बैटरी कैपेसिटी मिलती है। इसके साथ ही ये तीनों में सबसे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिसमें कुल 165W तक का कंबाइंड आउटपुट मिलता है। इसका पहला USB Type-C पोर्ट 120W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि दूसरा USB Type-C पोर्ट 45W का आउटपुट देता है। इसमें एक इंटीग्रेटेड USB Type-C केबल भी दी गई है जो 120W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस पावर बैंक में एक USB Type-A पोर्ट भी मिलता है। ये QC 3.5, PD 3.0, PPS, BC 1.2 और Apple 2.4A प्रोटोकॉल्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें एक कलर डिस्प्ले भी दिया गया है।
