10000 mAh बैटरी वाला 5G फोन 15 सितंबर को होगा लॉन्च, फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा 50MP प्राइमरी कैमरा
Redmi Note 17 Pro सीरीज 15 सितंबर को भारत में 10000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च होगी।

Redmi Note 17 Pro सीरीज 15 सितंबर को होगी लॉन्च
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Note 17 Pro सीरीज भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होगा। शाओमी का सब-ब्रांड 15 सितंबर को दो स्मार्टफोन - Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max लॉन्च करेगा। इन स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने डिजाइन, कलर ऑप्शन, कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शेयर किए हैं। Redmi Note 17 Pro सीरीज के दोनों स्मार्टफोन फ्लैट रियर पैनल और डुअल कैमरा सिस्टम और 10000 mAh बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Note 17 Pro Series इंडिया लॉन्च
रेडमी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को टीज किया है। कंपनी ने माइक्रोसाइट लाइव की है, जिसमें Redmi Note 17 Pro सीरीज को लेकर डिटेल शेयर की गई हैं। कंपनी की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज 15 सितंबर को लॉन्च होगी। हालांकि, माइक्रोसाइट में कंपनी ने इन स्मार्टफोन के नाम रिवील नहीं किए हैं।
रेडमी के अपकमिंग फोन की संभावित खूबियां
माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Redmi Note 17 Pro सीरीज को 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इन्हें mAhster of strength टैगलाइन के साथ टीज कर रही है। Xiaomi के सब-ब्रांड का दावा है कि ये स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में लाइट यूज के दौरान 4 दिन तक का बैटरी बैकअप ऑफर करते हैं। रेडमी के नए स्मार्टफोन ऑनलाइन अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Redmi Note 17 Pro को फ्लैट रियर पैनल और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 17 Pro Max को टीज करते हुए कंपनी बताया कि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का कैमरा मॉड्यूल Pro मॉडल जैसा ही होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करेगा। इस फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन मिलेंगे।
Redmi Note 17 Pro Max को कंपनी ने बीते दिनों ग्लोबल मार्केट में JPY 79,980 (करीब 47,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साथ लाया गया है।
