Vivo का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप 5G फोन महंगा हो गया, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत
वीवो ने अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप Vivo X300 FE की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की है, जिससे अब यह लॉन्च के मुकाबले ₹10,000 तक महंगा हो गया है। ...और पढ़ें

Vivo का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप 5G फोन महंगा हो गया, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों Vivo का कोई नया फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल कंपनी ने चुपचाप अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप Vivo X300 FE की कीमत फिर से बढ़ा दी है। इसलिए जो लोग इसे खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें कुछ महीने पहले बताई गई कीमत के मुकाबले अब काफी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। चलिए डिवाइस की नई कीमत पर एक नजर डालते हैं...
Vivo X300 FE की नई कीमत
वीवो ने अपने इस नए डिवाइस को मई में लॉन्च किया था। फोन के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹79,999 और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹89,999 थी। फिर जुलाई में इसकी कीमत एक बार बढ़कर ₹86,999 और ₹96,999 हो गई।
अब इसमें फिर से ₹3,000 की एक और बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद Flipkart और Vivo की वेबसाइट पर 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹89,999 और 12GB + 512GB मॉडल की कीमत ₹99,999 हो गई है।
हालांकि अभी तक, Amazon पर ये दोनों वेरिएंट पुरानी कीमतों पर यानी ₹86,999 और ₹96,999 में लिस्टेड हैं। इसका मतलब है कि Flipkart और Vivo की वेबसाइट पर बेस मॉडल अब लॉन्च टाइम की तुलना में ₹10,000 महंगा हो गया है, जबकि इसके लिए कोई एक्स्ट्रा हार्डवेयर नहीं दिया गया है।

जल्द आ रहा है एक और वेरिएंट
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Vivo ₹84,999 में एक नया 8GB + 256GB वेरिएंट भी ला रहा है, जो X300 FE रेंज का सबसे सस्ता मॉडल हो सकता है। साथ ही, रेगुलर X300 मॉडल इंडियन मार्केट से लगभग गायब हो गया है।
खबरें और भी
इसे दिसंबर में ₹75,999 में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह हफ्ते से Flipkart, Amazon और Vivo की अपनी वेबसाइट पर आउट ऑफ स्टॉक चल रहा है और इसके वापस आने का कोई संकेत नहीं है।
Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो X300 FE एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप डिवाइस है जिसमें 6.31-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।
फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है। इसमें 6,500mAh की दमदार बैटरी है जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Amazon सेल: OnePlus के 8000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले