Amazon सेल: OnePlus के 8000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले
अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 में OnePlus Nord CE6 5G फोन पर शानदार छूट मिल रही है। इस फोन में 8000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर और 144Hz AMO ...और पढ़ें

Amazon सेल: OnePlus के 8000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 चल रही है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज समेत सभी कैटगरी के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी बड़ी बैटरी वाला नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका हो सकता है।
सेल के दौरान OnePlus Nord CE6 फोन पर बेस्ट डील मिल रही है। फोन में 8GB RAM, स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर और सेगमेंट का फास्टेस्ट टच रिस्पांस भी मिल रहा है। डिवाइस में 8000mAh बैटरी और 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले भी मिल रही है। इसके अलावा डिवाइस में 50MP प्राइमरी और 32MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है। चलिए फोन के बाकि फीचर्स जानने से पहले डील के बारे में जान लेते हैं...
OnePlus Nord CE6 पर डिस्काउंट
वनप्लस के इस शानदार डिवाइस की कीमत वैसे तो 40,999 रुपये है लेकिन अभी आप इस फोन को सेल के दौरान सिर्फ 34,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। फोन पर फ्लैट 15% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। डिवाइस पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।
HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ फोन पर 1,250 रुपये तक की छूट मिल रही है जबकि Amazon Pay ICICI Bank credit कार्ड के साथ 1,049 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी इन ऑफर्स के साथ आप फोन को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
खबरें और भी

इतना ही नहीं आप इस फोन को नो कॉस्ट EMI पर भी ले सकते हैं जिसकी स्टार्टिंग मंथली EMI सिर्फ 1,954 रुपये है। इसके अलावा फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप 28 हजार रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।
OnePlus Nord CE6 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Nord CE6 5G में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिल रहा है जो फास्ट रिस्पॉन्स देने वाली Touch Reflex चिप से चलता है। यह चिप टच सैंपलिंग को 3200Hz तक ले जा सकती है। फोन में शानदार 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है।
फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी भी है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा है। साथ ही सामने की तरफ फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा भी है। दोनों ही कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।