Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 फरवरी को आ रहा Oppo का जबरदस्त 5G फोन, 6,500mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 03:24 PM (GMT+05:30)

    ओप्पो भारत में 10 फरवरी को अपना नया 5G स्मार्टफोन Oppo K14x लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि कर दी ...और पढ़ें

    10 फरवरी को आ रहा Oppo का जबरदस्त 5G फोन, 6,500mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

    10 फरवरी को आ रहा Oppo का जबरदस्त 5G फोन, 6,500mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स   


    HighLights

    1. ओप्पो K14x 5G भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होगा।

    2. इसमें 6,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

    3. फोन में 6.75-इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा होगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो अगले हफ्ते भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Oppo K14x के नाम से पेश करने जा रही है। कंपनी ने सोमवार को नए K सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। साथ ही कंपनी ने फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। यह आने वाला फोन Oppo K13x 5G का सक्सेसर बताया जा रहा है, जिसे पिछले साल जून में पेश किया गया था।

    इतना ही नहीं Oppo K14x के लिए अब Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। Oppo के इस फोन में 6.75-इंच का डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी देखने को मिलने वाली है। चलिए फोन की लॉन्च डेट और इसके अन्य फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

    Oppo K14x की लॉन्च डेट

    Oppo K14x को भारत में इसी महीने 10 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी घोषणा की है। यह Oppo K13x 5G का सक्सेसर बताया जा रहा है, जिसे पिछले साल जून में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में 11,999 रुपये में पेश किया गया था।

    Oppo K14x के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo K14x 5G में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। साथ ही डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। डिवाइस कई AI-पावर्ड इमेजिंग फीचर्स भी ऑफर करेगा।

    खबरें और भी

    यह भी कन्फर्म हो गया है कि हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस होगा। डिवाइस में ColorOS 15 देखने को मिलेगा। Flipkart टीजर से पता चलता है कि आने वाला डिवाइस मौजूदा Oppo K सीरीज स्मार्टफोन के डिजाइन लैंग्वेज को ही फॉलो करेगा। फोन में फ्लैट किनारे, एक फ्लैट रियर पैनल और पिल के शेप का रियर कैमरा आइलैंड मिल सकता है।

    6,500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग

    Oppo के इस डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग स्पीड भी मिल सकती है। बैटरी के बारे में कंपनी का कहना है कि ये 17.6 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक और 16.1 घंटे तक Google Maps नेविगेशन ऑफर करेगा।

    यह भी पढ़ें- 7,600 mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला शानदार 5G फोन, 100W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी