Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7,600 mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला शानदार 5G फोन, 100W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 01:30 PM (IST)

    चीन की स्मार्टफोन कंपनी iQOO भारत में जल्द ही अपना नया फोन iQOO 15R लॉन्च करने वाली है। यह डिवाइस 24 फरवरी, 2025 को Amazon India पर उपलब्ध होगा। इसमें ...और पढ़ें

    7,600 mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला शानदार 5G फोन, 100W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    7,600 mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला शानदार 5G फोन, 100W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी  


    HighLights

    1. iQOO 15R भारत में 24 फरवरी, 2025 को होगा लॉन्च।

    2. 7,600 mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

    3. 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी iQOO जल्द ही भारत अपना एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस फोन में फ्लैगशिप ग्रेड 'R' मॉडल के तौर पर पेश करने जा रही है। इस अपकमिंग डिवाइस का नाम iQOO 15R होने वाला है। इसे कंपनी हाल ही में लॉन्च हुए iQOO 15 के थोड़ा नीचे रखा जा सकता है। हालांकि अभी तक डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

    हालांकि नए डिवाइस का लॉन्च से पहले ही फर्स्ट लुक सामने आ गया है। डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी कन्फर्म हो गए हैं। डिवाइस का माइक्रो पेज पहले ही लाइव है। इस पेज पर फोन से कुछ कई डिटेल्स सामने आ गई हैं। चलिए इस अपकमिंग iQOO 15R के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    iQOO 15R भारत में कब होगा लॉन्च?

    iQOO 15R को कंपनी इस महीने 24 फरवरी, 2025 को लॉन्च करेगी। इस फोन को आप Amazon India और iQOO ई-स्टोर के जरिए खरीद पाएंगे। हालांकि कंपनी ने अभी फोन की उपलब्धता, कलर ऑप्शन और वेरिएंट की जानकारी नहीं दी है।

    iQOO 15R के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    रिपोर्ट्स के अनुसार iQOO 15R में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले भी मिल सकता है। डिवाइस में क्वालकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट भी मिल सकता है। साथ ही फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है। इतना ही नहीं इस डिवाइस में 7,600 mAh की बैटरी भी मिल सकती है और साथ में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिल सकती है।

    खबरें और भी

    iQOO 15R के संभावित कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 200MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है जो OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ ही डिवाइस में 8MP अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर वाला डुअल कैमरा मिल सकता है। सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में 5G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ v5.4, NFC और IR ब्लास्टर भी मिल सकता है।