8,000mAh बैटरी देगी 5 साल तक साथ, Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी लॉन्च; देखें डिटेल
चीनी टेक कंपनी Oppo ने चीन में अपनी मोस्ट-अवेटेड फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप Oppo Find X10 सीरीज के इसी महीने लॉन्च ...और पढ़ें
-1788950781636_m.webp)
Oppo ला रहा है 4 नए फ्लैगशिप फोन्स। Photo- Oppo Find X9.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Find X10 सीरीज के इसी महीने चीन में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। पहले इस स्मार्टफोन लाइनअप में तीन मॉडल्स- स्टैंडर्ड Oppo Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max शामिल होने की पुष्टि की गई थी। अब टेक फर्म ने खुलासा किया है कि इन तीनों मॉडल्स के साथ एक और फोन जुड़ेगा, जिसका नाम Oppo Find X10 E है। ये फोन अब कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर Find X10 लाइनअप के साथ प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट हो गया है। इसके अलावा कंपनी ने ये भी एलान किया है कि वह Find X10 सीरीज के लॉन्च इवेंट के दौरान ही नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) और स्मार्टवॉच मॉडल्स भी पेश करेगी।
Oppo Find X10 E, Watch S2 और Enco X4 के प्री-ऑर्डर शुरू
Oppo चीन के ऑनलाइन स्टोर पर अब Oppo Find X10 E लिस्ट हो गया है, जिससे पुष्टि होती है कि ये स्मार्टफोन Oppo Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max के साथ इसी महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Oppo Find X10 सीरीज अब चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। जहां स्टैंडर्ड और Pro मॉडल्स को एक साथ प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है, वहीं Oppo Find X10 E को अलग से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
-1788950934811.webp)
हालांकि, इनमें से किसी भी लिस्टिंग में आने वाले चारों Oppo Find X10 सीरीज फोन्स के मेन स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स या प्राइसिंग डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा, Oppo Watch S2 और Oppo Enco X4 TWS भी अब Oppo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए चीन में प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल हैं। Find X10 E की तरह ही, ये स्मार्टवॉच और TWS भी Find X10 सीरीज के साथ उसी दिन पेश किए जाएंगे। लिस्टिंग से पता चलता है कि Watch S2 के साइड में एक रोटेटिंग क्राउन बटन दिया गया है।
अलग से, Oppo के एग्जीक्यूटिव Zhuo Shijie ने Weibo पर एक पोस्ट में पुष्टि की कि Oppo Find X10 Pro Max और Oppo Find X10 में 8,000mAh तक की बैटरी दी जाएगी। कंपनी एग्जीक्यूटिव का दावा है कि Oppo Find X10 लाइनअप लगभग पांच साल की बैटरी लाइफस्पैन डिलीवर करेगी।
इसके अलावा, नई Oppo Find X10 सीरीज पहली ऐसी सीरीज होगी जो Android 17 पर बेस्ड लेटेस्ट ColorOS 17 के साथ आएगी। Find X10 लाइनअप 4K/60 fps पर वीडियो रिकॉर्ड करने में भी कैपेबल होगी। फ्लैगशिप Oppo Find X10 Pro Max में अनरिलीज्ड ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में इसको लेकर और भी डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।
