विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Oppo F35 5G सीरीज भारत में जल्द होगी लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलने की है उम्मीद

Published: Tue, 08 Sep 2026 08:20 PM (IST)

Oppo ने भारत में अपनी नई Oppo F35 5G सीरीज के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि कर दी है। मंगलवार ...और पढ़ें

Oppo F35 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च होगी।

Oppo F35 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च होगी।  

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo F35 5G सीरीज के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। Oppo ने मंगलवार को इस अपकमिंग लाइनअप का ऑफिशियल टीजर शेयर किया। हालांकि, ब्रांड ने केवल Oppo F35 5G सीरीज का नाम लिया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसके तहत Oppo F35 और Oppo F35 Pro दोनों मॉडल्स लॉन्च करेगी। Oppo F35 Pro के Oppo A7 Pro Max के रीबैज्ड वर्जन के रूप में आने की संभावना है। ये 10,000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरों के साथ आ सकता है। Oppo F35 लाइनअप कंपनी की Oppo F33 फैमिली की जगह लेगा।

Oppo F35 5G सीरीज का इंडिया लॉन्च कन्फर्म

चीनी टेक ब्रांड ने एक प्रेस रिलीज के जरिए भारत में Oppo F35 5G सीरीज के लॉन्च का एलान किया। फोन की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन टीजर में 'कमिंग सून' टैग दिखाया गया है। इसका लॉन्च इसी महीने के आखिर में हो सकता है।

ब्रांड द्वारा शेयर की गई ऑफिशियल इमेज में फोन का आंशिक फ्रंट डिजाइन दिखता है, जिसमें पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। ये नया लाइनअप Oppo F33 सीरीज की जगह लेगा, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

पिछली लीक्स और रूमर्स में दावा किया गया था कि Oppo F35 Pro को लगभग 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसे Oppo A7 Pro Max का रीबैज वर्जन कहा जा रहा है, जो अगस्त में चीन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए CNY 2,199 (लगभग 31,000 रुपये) की कीमत पर पेश किया गया था।

अगर ये लीक रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो Oppo F35 Pro का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स Oppo A7 Pro Max जैसे ही हो सकते हैं। Oppo A7 Pro Max एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर रन करता है और इसमें 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश होता है। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। ये Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक की LPDDR4x रैम और 512GB तक की UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

Oppo A7 Pro Max में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP69K की रेटिंग मिली है। इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें: 10000 mAh बैटरी वाला 5G फोन 15 सितंबर को होगा लॉन्च, फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा 50MP प्राइमरी कैमरा