OpenAI का बड़ा AI अपडेट! Images 2.5 लॉन्च, अब 50% तेज बनेंगी तस्वीरें
OpenAI ने अपने इमेज जनरेशन टूल को अपग्रेड करते हुए ChatGPT Images 2.5 लॉन्च किया है, जो अब पहले से ...और पढ़ें

OpenAI का बड़ा AI अपडेट! Images 2.5 लॉन्च, अब 50% तेज बनेंगी तस्वीरें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी फोटो बनाने के लिए OpenAI का इमेज जनरेशन टूल इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल कंपनी ने इस इमेज जनरेशन टेक्नोलॉजी को अपग्रेड कर दिया है और ChatGPT Images 2.5 लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ये नया मॉडल अब पिछले Images 2.0 के मुकाबले ज्यादा शानदार और शार्प फोटो तैयार कर सकता है।
फोटो में अब डिटेल्स, लाइटिंग और टेक्सचर को बेहतर किया गया है। OpenAI के मुताबिक, ChatGPT पर हर हफ्ते 3 अरब से ज्यादा तस्वीरें बना रहा है। नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड और एडिटिंग पावर है।
OpenAI का कहना है कि Images 2.5 की लेटेंसी पिछले Images 2.0 की तुलना में करीब 50 परसेंट कम है। इसका मतलब है कि यूजर्स को तस्वीरें पहले के मुकाबले फास्ट मिलेंगी। इसके अलावा, मॉडल यूजर के एडिटिंग इंस्ट्रक्शंस को ज्यादा अच्छे से समझेगा।
Sketch से बना सकेंगे आइडिया
इतना ही नहीं OpenAI ने Images 2.5 के साथ Sketch फीचर भी रोल आउट किया है। इसका यूज करके आप ChatGPT के अंदर ही किसी आइडिया का स्केच बनाकर उसे फाइनल फोटो के लिए रेफरेंस के तौर पर यूज कर सकते हैं। इसे ChatGPT कंपोजर में @sketch टाइप करके आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
इसके साथ ही Images टैब में टेम्पलेट्स भी ऐड किए गए हैं। इनके जरिए यूजर्स फ्लायर, प्रोडक्ट फोटो और दूसरे फॉर्मेट की फोटो आसानी से तैयार कर पाएंगे। जरूरत के अनुसार ChatGPT फॉलो-अप सवाल पूछेगा और ज्यादा पर्सनलाइज्ड रिजल्ट देगा।
API के लिए भी नए मॉडल
इसके अलावा कंपनी ने API के लिए GPT-Image-2.5 Flare और GPT-Image-2.5 Sunburst मॉडल भी पेश किए हैं। Flare को नॉर्मल एप्लिकेशन, सोशल कंटेंट और फास्ट इमेज जनरेशन के लिए बनाया गया है, जबकि Sunburst को प्रीमियम विजुअल वर्कफ्लो और ज्यादा अच्छे से एडिटिंग के लिए डिजाइन किया गया है।
