विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Amazon Prime भी

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:30 PM (IST)

जियो ₹1029 का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS प्रदान करता ...और पढ़ें

Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Amazon Prime भी

Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Amazon Prime भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी जियो अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई ऐसे रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है, जिनमें न सिर्फ मोबाइल डेटा मिल रहा है बल्कि कॉलिंग के साथ-साथ OTT और क्लाउड स्टोरेज जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। इसी में से एक कंपनी अपने ग्राहकों को ₹1029 वाला प्रीपेड प्लान भी ऑफर कर रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जा रहा है।

इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको कुल 168GB डेटा मिलने वाला है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps तक हो जाएगी। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। चलिए प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Jio के ₹1029 वाले प्लान के अन्य बेनिफिट्स

जियो के इस ₹1029 वाले प्लान की खासियत इसका Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन है। इस प्लान में आपको 84 दिनों के लिए Amazon Prime Lite की सुविधा मिल रही है। साथ ही इस प्लान में JioTV का एक्सेस भी मिल रहा है, जिससे यूजर्स अलग-अलग टीवी चैनल और कंटेंट देख सकते हैं।

साथ ही इस प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। हालांकि, इसे जारी रखने के लिए मौजूदा प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के 48 घंटे के अंदर एलिजिबल Jio प्लान से दोबारा रिचार्ज करना जरूरी होगा।

JioAICloud और Google Gemini फ्री

डेटा, OTT और कॉलिंग के साथ इस प्लान में JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में Google Gemini का 18 महीने का Pro Plan ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसकी बताई गई कीमत ₹35,100 है। इस ऑफर के तहत 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे AI फीचर्स फ्री मिल रहे हैं। प्लान के साथ Unlimited 5G डेटा भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Jio का एक और 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी