विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल: स्मार्टफोन के साथ होम अप्लाइंसेज पर मिल रहा है डिस्काउंट

By Sakshi PandyaEdited By:
Updated: Wed, 08 Nov 2017 04:23 PM (IST)

स्मार्टफोन या होम अप्लाइंसेज खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ऑनलाइन साइट्स पर 11 नवम्बर तक सेल के अंतर्गत मिल सकती हैं कुछ बढ़िया डील्स

अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल: स्मार्टफोन के साथ होम अप्लाइंसेज पर मिल रहा है डिस्काउंट
अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल: स्मार्टफोन के साथ होम अप्लाइंसेज पर मिल रहा है डिस्काउंट

नई दिल्ली (जेएनएन)। हुआवे का सब-ब्रैंड हॉनर अपने स्मार्टफोन्स पर छूट दे रहा है। यह छूट हॉनर गाला सेल के अंतर्गत मिल रही है। इसी के साथ सैमसंग कार्निवाल सेल के अंतर्गत स्मार्टफोन समेत होम अप्लाइंसेज पर भी ऑफर मिल रहे हैं।

हॉनर गाला सेल: 

  • हॉनर की यह सेल पांच दिनों तक चलेगी। यह सेल 11 नवम्बर तक ऑनलाइन रहेगी। यह सेल सिर्फ ऑनलाइन फ्लिपकार्ट, अमेजन और हॉनर की वेबसाइट पर चल रही है। इस सेल में हाल ही में लॉन्च स्मार्टफोन्स पर छूट मिल रही है।
  • इसमें हॉनर 8 प्रो 3000 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद इस फोन की कीमत 26,999 रुपये रह गई है। इसका लॉन्च प्राइज 29,999 रुपये है।
  • इसके अलावा हॉनर 6X भी डिस्काउंट पर उपलब्ध है। हॉनर 6X के दोनों वैरिएंट्स (3GB रैम/32GB मैमोरी, 4GB रैम/64GB स्टोरेज) पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हॉनर 6X के 3GB वैरिएंट का लॉन्च प्राइज 11,999 रुपये है और 4GB मॉडल की लॉन्च कीमत 13,999 रुपये है।

सैमसंग कार्निवाल सेल: 

सैमसंग की यह सेल अमेजन पर चल रही है। यह सेल 11 नवम्बर तक चलेगी। इसमें स्मार्टफोन्स समेत टीवी और ने होम अप्लाइंसेज पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।

  • इसमें Samsung 100 cm (40 inches) 40M5100 बेसिक स्मार्ट फुल एचडी एलईडी टीवी पर 10,201 रुपये का ऑफर मिल रहा है। इस टीवी की वास्तविक कीमत 47,900 रुपये है ।डील के अंतर्गत यह टीवी 37,699 रुपये में मिल रहा है। इसको 1901 रुपये की मासिक किश्त पर भी खरीदा जा सकता है।
  • इसके अलावा Samsung Galaxy A7 2017 के 32GB वैरिएंट पर 5710 रुपये का ऑफर मिल रहा है। इस फोन की वास्तविक कीमत 27,700 रुपये है। डील में यह फोन 21,990 रुपये में मिल रहा है। इसी के साथ इस फोन को 1045 रुपये की मासिक नो कॉस्ट ईएमआई के अंतर्गत भी खरीदा जा सकता है।

इन डील्स के अलावा भी कई ऐसी डील्स है जो आपको आकर्षित कर सकती है। इसके लिए आप ऑनलाइन वेबसाइट्स पर जा कर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

फरवरी में सरकार लाएगी नई दूरसंचार नीति: सिन्हा

एयरटेल ने पेश किया 300 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन प्लान

सैमसंग के 46000 रुपये के स्मार्टफोन को 5000 रुपये से कम में खरीदने का मौका