Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छोटा पैकेट बड़ा धमाका- LG लाया 220W वाला xboom Blast पार्टी स्पीकर, नॉन स्टॉप 36 घंटे चलेगा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:00 PM (IST)

    एलजी ने अपना नया एक्सबूम ब्लास्ट स्पीकर लॉन्च किया है, जो 220W साउंड आउटपुट और 36 घंटे की बैटरी लाइफ देता है। ...और पढ़ें

    LG xboom Blast: 220W साउंड और 36 घंटे की दमदार बैटरी

    LG xboom Blast: 220W साउंड और 36 घंटे की दमदार बैटरी

    HighLights

    1. 220W मैक्सिमम साउंड आउटपुट, दमदार ऑडियो अनुभव।

    2. 36 घंटे की बैटरी लाइफ, स्वैपेबल बैटरी सुविधा।

    3. IP68 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी LG ने लेटेस्ट स्पीकर लाइनअप xboom लॉन्च किया है। कंपनी ने कुछ महीने पहले ही पोर्टेबल स्पीकर की रेंज Boom और Grab पेश की थी। एलजी का लेटेस्ट xboom Blast स्पीकर कैंपिंग ट्रिप, आउटडोर पार्टी के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इस स्पीकर की बिक्री ग्लोबल मार्केट में अगले महीने से शुरू होगी।

    LG xboom Blast स्पेसिफिकेशन

    LG xboom Blast स्पीकर का मैक्सिमम साउंड आउटपुट 220W है। यह आउटपुट आपको तब मिलेगा जब स्पीकर एसी पावर से कनेक्ट होगा। बैटरी में स्पीकर चला रहे हैं तो इसका मैक्सिमम आउटपुट 210W होगा। इस स्पीकर का साउंड आउटपुट LG के पिछले साल लॉन्च हुए xboom Stage 501 के बराबर होगा। यानी यह उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं, जिन्हें पब्लिक या आउटडोर में साउंड के लिए अलग से सेटअप लगाने की जरूरत नहीं होगी।

    इसमें LG ने अपनी सिग्नेचर साउंड ट्यूनिंग का इस्तेमाल किया है। इस स्पीकर के अंदर 5.25-इंद से दो neodymium वूफर और 20mm के 2 ट्विटर हैं, जो Danish ऑडियो ब्रांड के हैं। इसके साथ ही एलजी के इस स्पीकर में वर्चुअल साउंड फील्ड टेक्नोलॉजी, RGB एंबिएंट लाइटिंग और दूसरे Blast स्पीकर से वायरलेस पेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिजाइन की बात करें तो इस स्पीकर के बॉडी फैबरिक रैप्ड है, जिसमें कैरी करने के लिए स्ट्रैप भी दिया गया है।

    LG ने Blast सीरीज के लेटेस्ट स्पीकर में 99Wh की बैटरी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 36 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इससे पहले एलजी ने पिछले साल xboom Bounce LG स्पीकर दिया था, जो 30 घंटे का बैकअप देता है। इस स्पीकर की एक और खास बात है कि आप इसकी बैटरी स्वाइप कर सकते हैं। यह फीचर आउटडोर पार्टी के दौरान बड़े काम आ सकता है।

    खबरें और भी

    बैटरी खत्म होन पर चार्जिंग का इंतजार करने के बजाय बैटरी स्वाइप कर इंजॉय कर सकते हैं। यह स्पीकर IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही इसे मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ मार्केट में उतारा गया है। एलजी के इस स्पीकर में रियल टाइम साउंड सेटिंग एडजेस्टमेंट के लिए एआई का सपोर्ट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Xiaomi ने किफायती कीमत में लॉन्च किए Redmi के बिल्ट-इन गिंबल वाले प्रोजेक्टर, स्पीकर और 120 इंच तक की स्क्रीन