Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi ने किफायती कीमत में लॉन्च किए Redmi के बिल्ट-इन गिंबल वाले प्रोजेक्टर, स्पीकर और 120 इंच तक की स्क्रीन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:00 PM (IST)

    शाओमी ने चीन में Redmi Projector 5 और Redmi Projector 5 Pro लॉन्च किए हैं, जो किफायती दाम में बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. Redmi Projector 5 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और गिंबल।

    2. दोनों प्रोजेक्टर 1080p रेजोल्यूशन और 120 इंच तक डिस्प्ले।

    3. MediaTek प्रोसेसर, वाई-फाई 6 और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने होम मार्केट चीन में रेडमी ब्रांड के दो प्रोजेक्टर लॉन्च किए हैं। रेडमी के ये प्रोजेक्टर Redmi Projector 5 और Redmi Projector 5 Pro अफोर्डेबल प्राइस रेंज में मार्केट में उतारे हैं। Redmi Projector 5 Pro वेरिएंट को 120Hz रिफ्रेश रेट और इंटीग्रेटेड गिंबल फीचर के साथ लॉन्च किया है। 

    Redmi Projector 5 स्पेसिफिकेशन्स

    Redmi Projector 5 को इंटीग्रेटेड मेटल गिंबल स्टेंड के साथ लॉन्च किया है, जिसमें 360 डिग्री टिल्ट एडजेस्टमेंट के साथ लॉन्च किया है। इसकी मदद से इसे दीवार और सीलिंग में इंस्टॉल किया जा सकता है। डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह प्रोजेक्टर नेटिव 1080p रेजोल्यूशन, 1.2:1 थ्रो रेशियो और 120 इंच तक के स्क्रीन साइज सपोर्ट करता है। इस प्रोजेक्टर की ब्राइटनेस 400 CVIA ल्यूमन्स है। यह SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

     

    रेडमी का यह प्रोजेक्टर ToF लेजर सेंसिंग मॉड्यूल के साथ आता है, जो ऑटोमेटिक फोकस और कीस्टोर करेक्शन इनेबल करता है। इस प्रोजेक्टर में MediaTek MT9-सीरीज प्रोसेसर, 1जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लाया गया है। इसमें ब्लूटूथ वॉइस सपोर्ट वाला रिमोट दिया गया है, जो वॉइस सर्च और प्लेबैक कंट्रोल के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, वायरलेस स्क्रीन कास्टिंग के साथ आता है। इसे स्मार्टफोन, पीसी और मल्टीपल पोर्ट्स के साथ लाया गया है।

    Redmi Projector 5 Pro स्पेसिफिकेशन्स

    रेडमी का यह प्रो प्रोजेक्टर 1080p रेजोल्यूशन के साथ आता है, जिसमें 120 इंच तक की डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। इसकी ब्राइटनेस 1,000 CVIA ल्यूमिन्स तक की है। इसके साथ ही यह HDR10 सपोर्ट करता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और लेटेंसी 5ms की है।

    खबरें और भी

    लुक्स की बात करें तो यह व्हाइट एंड ग्रे डुअल टोन फिनिश के साथ आता है, जो फैबरिक कवर फ्रंट पैनल के साथ आता है। इसमें बिल्ट इन गिंबल का सपोर्ट दिया है जो 150 डिग्री तक वर्टिकल एडजेस्टमेंट के साथ आता है। रेडमी का यह प्रोजेक्टर MediaTek MT9660 चिपसेट, 2जीबी की रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें डुअल 10W स्पीकर दिया है, जिसमें पेसिव बेस रेडिएटर और डिजिटल एम्पलिफायर और Dolby Audio का सपोर्ट मिलता है।

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI पोर्ट, HDMI eARC पोर्ट के साथ HDMI 2.1 स्टेंडर्ड, USB 2.0 पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। यह डुअल बैंड Wi-Fi 6 और वायरलेस स्क्रीन कास्टिंग सपोर्ट के साथ आता है।

    Redmi Projector 5 सीरीज की कीमत

    Redmi Projector 5 को कंपनी ने चीन में 999 युआन (करीब 14000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। प्रो मॉडल की बात करें तो इसे 1,899 युआन (करीब 28,000 रुपये) में लाया गया है। ये दोनों प्रोजेक्टर Xiaomi Youpin और JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

    यह भी पढ़ें- Amazon Great Freedom Sale पर सस्ते मिलेंगे प्रोजेक्टर, Boat, Lumio और Zebronics पर बंपर डिस्काउंट