Jio का 90 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
Jio का ₹899 वाला प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 200GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS ...और पढ़ें

Jio का 90 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Jio अपने करोड़ों यूजर्स को अलग-अलग बेनिफिट्स वाले कई प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिनमें कुछ प्लान्स तो न सिर्फ मोबाइल डेटा के साथ आते हैं बल्कि इनमें OTT और क्लाउड स्टोरेज जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसी में से कंपनी का एक ₹899 वाला 5G रिचार्ज प्लान भी काफी पॉपुलर है।
इस प्लान में कंपनी यूजर्स को न सिर्फ लंबी वैलिडिटी दे रही है बल्कि टोटल 200GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली SMS के अलावा JioHotstar और JioAICloud का फायदा भी दे रही है। चलिए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Jio के ₹899 वाले प्लान के बेनिफिट्स
जियो के इस ₹899 वाले प्लान में आपको 90 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही प्लान में टोटल 200GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसमें डेली 2GB डेटा के साथ एक्स्ट्रा 20GB डेटा भी मिल रहा है। हालांकि डेली मिलने वाला डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। इसके अलावा प्लान में एलिजिबल यूजर्स को Unlimited 5G Data भी मिलेगा। इसके लिए यूजर के पास 5G सपोर्ट करने वाला डिवाइस और Jio 5G नेटवर्क की उपलब्धता होना जरूरी है।
Unlimited कॉलिंग और 100 SMS डेली
प्लान में न सिर्फ डेटा बल्कि अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही इसमें हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी। इसका मतलब है कि यूजर्स को 90 दिनों तक कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए अलग से रिचार्ज नहीं लेना पड़ेगा।
JioHotstar और JioAICloud भी मिलेगा
इतना ही नहीं इस प्लान में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है। साथ ही प्लान में JioAICloud के जरिए यूजर्स को 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है। इस प्लान के साथ एक खास Google Gemini ऑफर भी मिल रहा है, जहां 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान मुफ्त मिल रहा है।
