विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का एक और 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी

Published: Sun, 06 Sep 2026 05:00 PM (IST)

Jio ₹1,299 का प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड ...और पढ़ें

Jio का एक और 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी

Jio का एक और 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले हमने आपको जियो के डेली 3GB डेटा वाले प्लान के बारे में बताया था। वहीं आज हम आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ थोड़ा कम डेटा और OTT बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

दरअसल Jio अपने ग्राहकों को ₹1,299 वाला प्लान भी ऑफर कर रहा है जिसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। खास बात यह है कि इस प्लान में भी Netflix सब्सक्रिप्शन है।

Jio के ₹1,299 वाले प्लान के बेनिफिट्स

Jio के इस प्लान में आपको डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। साथ ही इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। यानी प्लान में यूजर्स को टोटल 168GB डेटा मिलने वाला है। डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps हो जाएगी।

इसके अलावा प्लान में एलिजिबल यूजर्स को Unlimited 5G Data का बेनिफिट भी मिल रहा है, यानी अगर आप 5G कवरेज वाले एरिया में रहते हैं तो अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा का यूज कर सकते हैं। 5G में आपको कोई डेटा लिमिट नहीं मिलेगी।

Netflix के साथ JioTV और JioAICloud भी

इस जियो प्लान की एक और सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाले OTT और डिजिटल सर्विस बेनिफिट्स हैं। रिचार्ज के साथ Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioAICloud का फायदा भी मिल रहा है। Jio स्पेशल ऑफर के तहत प्लान में JioHotstar का Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके साथ JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज मिल रही है।

इसके अलावा इस प्लान में Google Gemini प्रो सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके साथ 5,000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और अन्य फीचर्स का फायदा भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी