iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और Foldable iPhone की खूबियां, संभावित कीमत भी आई सामने
एप्पल आज 'Surprise and Shine' इवेंट में iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करेगा। इन ...और पढ़ें

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और Foldable iPhone की खूबियां, संभावित कीमत भी आई सामने

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल आज यानी 9 सितंबर 2026 को अपने बड़े ‘Surprise and Shine’ इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। इस मेगा इवेंट में कंपनी नई iPhone सीरीज से पर्दा उठाने वाली है। इस बार कंपनी के इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और लंबे समय से चर्चा में चल रहा पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकती है।
कंपनी पहले ही इवेंट की डेट और टाइम कन्फर्म कर चुकी है, हालांकि फोन के सभी फीचर्स और कीमतें अभी सामने नहीं आई हैं लेकिन रिपोर्ट्स में सभी मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस सामने आ गए हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं...
iPhone 18 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें 120Hz ProMotion डिस्प्ले मिल सकता है। इस बार फोन में छोटा Dynamic Island, Face ID और एल्युमिनियम फ्रेम मिल सकता है।
डिवाइस की परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया 2nm A20 Pro चिपसेट मिल सकता है। फोन में 12GB RAM और 48MP के तीन रियर कैमरे जिसमें वाइड, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है।
iPhone 18 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले और 120Hz ProMotion सपोर्ट मिल सकता है। इसका सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी बड़ी बैटरी और कैमरा सिस्टम में हो सकता है। फोन में लगभग 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों Pro मॉडल में नया C2 मॉडेम भी मिल सकता है।
फोल्डेबल iPhone Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
इस बार सबसे ज्यादा नजरें एप्पल के संभावित फोल्डेबल iPhone Ultra पर रहेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें करीब 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले और 7.8 इंच की फोल्डेबल इनर डिस्प्ले मिल सकती है। फोन को लगभग क्रीज-फ्री बनाने के लिए Apple नई टेक्नोलॉजी यूज कर सकता है। फोन में A20 Pro चिपसेट, Touch ID वाला पावर बटन और दो 48MP रियर कैमरे मिल सकते हैं।
iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और Foldable iPhone की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,44,900 होने की उम्मीद है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,59,900 हो सकती है। फोल्डेबल iPhone जिसे iPhone Duo या iPhone Ultra कहा जा रहा है इसकी भारत में कीमत ₹2,49,900 होने की उम्मीद है। Apple का ये इवेंट भारत में आज रात 10:30 बजे शुरू होगा।
