8000 mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 8GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर
Realme P4s 5G कुछ वक्त पहले ही लॉन्च हुआ है और इसमें 8000 mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek ...और पढ़ें

8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 8GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर
HighLights
Realme P4s 5G में 8000 mAh की बड़ी बैटरी।
144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले।
MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP OIS कैमरा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका बजट 40 हजार रुपये से कम है और आप इन दिनों कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और गेमिंग के लिए पावरफुल परफॉर्मेंस मिले तो ऐसे में Realme P4s 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में इस डिवाइस को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 8000 mAh की बैटरी है। चलिए फोन की कीमत और अन्य फीचर्स जानते हैं...
Realme P4s 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं फोन के 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। इस डिवाइस को आप Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। खरीदारों को नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।

Realme P4s 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme P4s 5G में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है जो खासतौर पर गेमिंग और स्मूथ स्क्रॉलिंग पसंद करने वाले यूजर्स को काफी अच्छा लग सकता है। डिवाइस में 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए AGC DT Star D+ ग्लास भी मिल रहा है।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर भी मिल रहा है। फोन में Mali-G615 GPU और HyperVision+ AI चिप भी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि ये चिप ग्राफिक्स और फ्रेम रेट को बेहतर बनाए रख सकती है। इसके साथ ही फोन में 12GB तक RAM का ऑप्शन भी मिलता है, इसलिए गेमिंग के साथ मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स के लिए भी ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Realme P4s 5G के कैमरा और बाकी फीचर्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सामने की तरफ फोन में 16MP का कैमरा है और रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Hi-Res ऑडियो और IP66, IP68 व IP69 रेटिंग है।
