विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11-इंच का 2.5K डिस्प्ले और 8,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया टैबलेट, कीमत करीब 18,000 रुपये

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:00 AM (IST)

Infinix ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट Infinix Xpad 30 Pro लॉन्च कर दिया है। इस ...और पढ़ें

Infinix Xpad 30 Pro को लॉन्च किया गया है।

Infinix Xpad 30 Pro को लॉन्च किया गया है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix Xpad 30 Pro मंगलवार को ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया गया है। ये लेटेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट 11-इंच के डिस्प्ले और 2.5K रेजोल्यूशन के साथ तीन कलर ऑप्शन्स में आया है। Infinix Xpad 30 Pro में MediaTek Helio G200 Ultimate चिप है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इस टैबलेट में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,200mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Xpad 30 Pro की कीमत

Infinix Xpad 30 Pro की शुरुआती कीमत $196 (लगभग 18,000 रुपये) रखी गई है। ये एंथ्रासाइट ग्रे, ट्वीलाइट पर्पल और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। ये टैबलेट 8GB + 256GB, 8GB + 128GB, 6GB + 128GB और 4GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन्स में उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है।

Infinix Xpad 30 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Xpad 30 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16.3 पर चलता है। इसमें 11-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 2.5K रेजोल्यूशन और 85 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। ये डिस्प्ले 60Hz और 90Hz रिफ्रेश रेट्स को सपोर्ट करता है और 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए Panda MN228 कवर ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। Infinix का कहना है कि इस डिस्प्ले को हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री परफॉर्मेंस दोनों के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है।

Infinix Xpad 30 Pro_

Infinix Xpad 30 Pro को ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU पावर देता है। इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। ये टैबलेट 16GB तक वर्चुअल रैम एक्सपांशन को सपोर्ट करता है, जबकि माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Infinix Xpad 30 Pro के साथ X Pencil 20 और X KeyBoard 11 बंडल किए गए हैं। कैमरे की बात करें तो इसके रियर में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में भी f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे 30fps पर 2K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G, वाई-फाई, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें DTS सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। ऑनबोर्ड सेंसर्स की बात करें तो इसमें जी-सेंसर, ई-कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर और SAR सेंसर मौजूद हैं।

Infinix Xpad 30 Pro में 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,200mAh की बैटरी दी गई है। इसका साइज 254.04x165.55x6.6mm और वजन 476 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: 10000 mAh बैटरी वाला 5G फोन 15 सितंबर को होगा लॉन्च, फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा 50MP प्राइमरी कैमरा