विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नया Tri-Fold 5G फोन लॉन्च: 10.2-इंच की 3K OLED स्क्रीन, 16GB RAM और 6,000 mAh बैटरी भी

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:30 PM (IST)

हुवावे ने अपना नया ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 Ultimate Design लॉन्च किया है, जिसमें 10.2 इंच की 3K ...और पढ़ें

नया Tri-Fold 5G फोन लॉन्च: 10.2-इंच की 3K OLED स्क्रीन, 16GB RAM और 6,000 mAh बैटरी भी

नया Tri-Fold 5G फोन लॉन्च: 10.2-इंच की 3K OLED स्क्रीन, 16GB RAM और 6,000 mAh बैटरी भी 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने अपना एक और नया ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Huawei Mate XT 2 Ultimate Design के नाम से पेश किया है। ये फोन कंपनी के दूसरे ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। कहा जा रहा है कि ये Mate XT का अगला अपग्रेड मॉडल है, जो पिछले साल दुनिया का पहला मास-मार्केट ट्राई-फोल्ड मॉडल था।

इस हैंडसेट को खोलने पर 10.2-इंच की 3K OLED स्क्रीन देखने को मिलती है और इस बार अंदर की तरफ मुड़ने वाला नया डिजाइन मिल रहा है। फोन में ट्रिपल आउटर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 48-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...

Huawei Mate XT 2 Ultimate Design की कीमत

कीमत की बात करें तो चीन में Huawei Mate XT 2 Ultimate Design के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 19,999 यानी लगभग 2.81 लाख रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 16GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। जबकि हैंडसेट 512GB वैरिएंट की कीमत CNY 21,999 यानी लगभग 3.09 लाख रुपये और 1TB स्टोरेज वैरिएंट की की कीमत CNY 23,999 यानी लगभग 3.38 लाख रुपये है।

डिवाइस के प्राइवेसी डिस्प्ले वाले 1TB वैरिएंट की कीमत CNY 24,999 यानी लगभग 3.52 लाख रुपये है, जबकि टॉप-एंड कलेक्टर एडिशन मॉडल की कीमत CNY 29,999 यानी लगभग 4.22 लाख रुपये है जिसमें 16GB RAM और 2TB स्टोरेज है।

Huawei Mate XT 2 Ultimate Design के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन को पूरी तरह से खोलने पर डिवाइस में 3K रिज़ॉल्यूशन वाली 10.2-इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है। साथ ही इसमें 1-120Hz LTPO एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

फोल्ड होने पर फोन में बाहर की तरफ 6.5-इंच की कवर डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 4:3 है। इस हैंडसेट में प्राइवेसी स्क्रीन फीचर भी है, जो साइड व्यूइंग एंगल को लिमिटेड कर सकता है ताकि आस-पास के लोग स्क्रीन पर दिख रही चीजों को न देख पाएं।

इस बार पुराने मॉडल के मुकाबले नए डिवाइस के फोल्डिंग मैकेनिज्म में चेंज किया गया है। जहां ओरिजिनल Mate XT में बाहर की तरफ मुड़ने वाला डिजाइन था, वहीं नए मॉडल में अंदर की तरफ मुड़ने वाला डिजाइन मिल रहा है। हैंडसेट में LogicFolding आर्किटेक्चर पर बना Kirin 9050 Pro चिपसेट मिल रहा है। सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 16GB RAM ऑफर करते हैं।

Huawei Mate XT 2 Ultimate Design के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Mate XT 2 Ultimate Design में ऑक्टागोनल मॉड्यूल में क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। फोन में वेरिएबल अपर्चर, OIS और RYYB कलर फिल्टर ऐरे की सुविधा भी है।

फोन में 40-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और एक डेडिकेटेड मल्टी-स्पेक्ट्रल-चैनल ट्रू-टू-कलर सेंसर भी मिल रहा है।

सेल्फी के लिए कवर और इंटरनल दोनों स्क्रीन पर 8-मेगापिक्सल के फ्रंट-कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 5,600mAh की बैटरी, 66W वायर्ड सुपरचार्ज और 50W वायरलेस सुपरचार्ज का सपोर्ट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Jio का एनिवर्सरी ऑफर: अनलिमिटेड कॉलिंग, 120GB एक्स्ट्रा 5G डेटा; OTT और AI बेनिफिट्स भी