विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का एनिवर्सरी ऑफर: अनलिमिटेड कॉलिंग, 120GB एक्स्ट्रा 5G डेटा; OTT और AI बेनिफिट्स भी

Published: Mon, 07 Sep 2026 11:00 AM (IST)

Reliance Jio ने अपनी 10वीं सालगिरह पर ₹3,599 के एनुअल प्रीपेड प्लान में मेगा एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है। इसमें ...और पढ़ें

Jio का एनिवर्सरी ऑफर: अनलिमिटेड कॉलिंग, 120GB एक्स्ट्रा 5G डेटा; OTT और AI बेनिफिट्स भी

Jio का एनिवर्सरी ऑफर: अनलिमिटेड कॉलिंग, 120GB एक्स्ट्रा 5G डेटा; OTT और AI बेनिफिट्स भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक Reliance Jio ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर ग्राहकों के लिए खास मेगा एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है। दरअसल कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर ₹3,599 वाले एनुअल प्रीपेड प्लान में कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ऐड किए हैं। इस ऑफर के तहत अब यूजर्स को एक्स्ट्रा 5G डेटा से लेकर JioHotstar और Google AI Pro जैसी कई सुविधाएं देखने को मिलने वाली हैं।

बता दें कि Reliance Jio ने सितंबर 2016 में अपनी टेलीकॉम सर्विस की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में कंपनी ने फ्री SIM से लेकर फ्री डेटा ऑफर देकर इंडियन टेलीकॉम मार्केट में बड़ी हलचल मचा दी थी। कुछ ही टाइम में Jio ने करोड़ों ग्राहक अपने साथ जोड़ लिए और आज ये भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक बन गई है। अब कंपनी ग्राहकों को एनिवर्सरी ऑफर दे रही है...

Jio के एनिवर्सरी ऑफर में क्या-क्या खास?

जियो इस वक्त अपने ₹3,599 वाले प्लान पर ये खास एनिवर्सरी ऑफर दे रहा है जिसमें ग्राहकों को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। प्लान में ग्राहकों को डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिल रहा है, यानी पूरे साल के दौरान कुल 912.5GB डेटा दिया जा रहा है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाएगी।

इतना ही नहीं Jio ने इस प्लान के साथ इस वक्त एक्स्ट्रा 120GB 5G डेटा भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बना रहा है। यह डेटा 10GB के मंथली बूस्टर के रूप में मिलेगा और ग्राहक प्लान की वैलिडिटी के दौरान इसे कुल 12 बार रिडीम कर पाएंगे।

OTT और AI बिनफिट्स भी

प्लान में न सिर्फ डेटा बल्कि अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। ग्राहकों को JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिल रहा है। साथ ही प्लान में Jio Special Offer के तहत JioHotstar का Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन और 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है।

इसके अलावा प्लान में 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी कीमत करीब ₹35,100 बताई गई है। इसमें 5TB क्लाउड स्टोरेज के साथ Nano Banana जैसे AI फीचर्स का एक्सेस भी मिल रहा है।