Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HMD ने की वियरेबल सेगमेंट में एंट्री, दो नई स्मार्टवॉच हुईं लॉन्च; जानें फीचर्स

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

    HMD ग्लोबल ने अपनी पहली वियरेबल्स, HMD वॉच X1 और वॉच P1 लॉन्च की हैं। इनमें ब्लूटूथ कॉलिंग और 700 से ज्यादा एक्टिविटी मोड हैं। प्रीमियम X1 में IP68 रे ...और पढ़ें

    HMD Watch X1 और HMD Watch P1 को पेश किया गया है।

    HMD Watch X1 और HMD Watch P1 को पेश किया गया है। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD ग्लोबल ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच, HMD Watch X1 और HMD Watch P1 लॉन्च करके वियरेबल सेगमेंट में एंट्री की है। Watch X1 में सर्कुलर 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले है और ये एक बार चार्ज करने पर पांच दिनों तक की बैटरी लाइफ का वादा करती है। दूसरी ओर, HMD वॉच P1 में एक बड़ा 1.83-इंच LCD स्क्रीन वाला रेक्टेंगुलर डायल है और दावा किया गया है कि ये चार दिनों तक का बैटरी बैकअप देती है। Watch X1 में वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग है, लेकिन Watch P1 में थोड़ी कम IP67 रेटिंग है। दोनों मॉडल 700 से ज्यादा एक्टिविटी मोड, रिमोट हेल्थ ट्रैकिंग और ICE कॉल असिस्टेंस ऑफर करते हैं। ये ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन के बिना सीधे वॉच से कॉल कर सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं।

    HMD Watch X1 और HMD Watch P1 की उपलब्धता

    HMD ग्लोबल ने अभी तक HMD Watch X1 और HMD Watch P1 की कीमत और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स नहीं बताई है। Watch X1 ग्रे ग्रीन, ब्लैक, ग्रे मेटैलिक और सिल्वर लेदर कलर ऑप्शन में रिलज़ की गई है, जबकि HMD Watch P1 ब्लैक और सिल्वर में उपलब्ध है।

    HMD Watch X1 के स्पेसिफिकेशन्स

    HMD Watch X1 में 466x466 पिक्सल रेजोल्यूशन, 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले है। सर्कुलर डिस्प्ले में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट है। इसमें IP68 रेटिंग है और यूजर्स इसे HMD वॉच एप का इस्तेमाल करके ब्लूटूथ पर स्मार्टफोन के साथ पेयर कर सकते हैं। हैंडसेट से कनेक्ट होने पर ये ब्लूटूथ कॉलिंग ऑफर करता है, जिससे यूजर्स अपना फोन निकाले बिना कॉल कर सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं।

    HMD Watch P1

    HMD Watch P1

    हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए, HMD Watch X1 में एक्सेलेरोमीटर, हार्ट रेट सेंसर और SpO2 सेंसर शामिल है। ये स्टेप्स, कैलोरी, नींद, स्ट्रेस, मेंस्ट्रुअल साइकिल को ट्रैक करता है और ब्रीदिंग एक्सरसाइज ऑफर करता है। वॉच में 20 तक कस्टमाइजेबल एक्टिविटी स्लॉट हैं, जिन्हें एप में 700 से ज्यादा में से चुना जा सकता है। एडिशनल फीचर्स में ICE कॉल, नोटिफिकेशन अलर्ट, सेडेंटरी और वाटर ड्रिंकिंग रिमाइंडर, वेदर अपडेट, कैमरा और म्यूज़िक कंट्रोल और वेक जेस्चर शामिल हैं।

    खबरें और भी

    लिथियम-पॉलीमर बैटरी से चलने वाली HMD Watch X1 AOD डिसेबल होने पर पांच दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। स्मार्टवॉच को मैग्नेटिक चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। स्मार्टवॉच का साइज 46.5x46.5x11mm है और इसमें 22mm का स्ट्रैप है। इसका वजन लगभग 65.5g है।

    HMD Watch P1 स्पेसिफिकेशन्स

    HMD Watch P1 में 1.83-इंच का HD डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 240x284 पिक्सल और ब्राइटनेस 550 निट्स है। इसमें IP67 रेटिंग है और ये कनेक्टेड स्मार्टफोन के जरिए फोन कॉल को सपोर्ट करती है। सेंसर के ऑप्शन Watch X1 जैसे ही हैं। ये हार्ट रेट, स्टेप्स, कैलोरी, स्लीप, स्ट्रेस और SpO2 मॉनिटरिंग सहित पूरी हेल्थ ट्रैकिंग को भी सपोर्ट करती है। ये HMD Watch एप के साथ भी कम्पैटिबल है।

    HMD Watch P1 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है जिसमें वॉच पर 15 तक कस्टमाइजेबल एक्टिविटीज हैं, जिन्हें एप पर उपलब्ध 700 से ज्यादा एक्टिविटी मोड में से चुना जा सकता है। एडिशनल फंक्शन में नोटिफिकेशन अलर्ट, वाइब्रेशन के साथ अलार्म, टाइमर, स्टॉपवॉच, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग और सेडेंटरी रिमाइंडर शामिल हैं।

    इसमें लिथियम-पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर चार दिनों तक चलती है। वियरेबल के साथ एक मैग्नेटिक चार्जर आता है। इसका साइज 45.5x 37.9x11.2mm है, वजन 40g है, और इसमें 22mm का स्ट्रैप है।

    यह भी पढ़ें: WhatsApp पढ़ रहा है आपकी चैट्स? Elon Musk ने भी कहा 'नॉट सिक्योर', जानें पूरा मामला 5 पॉइंट्स में