Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में लॉन्च हुई Google Pixel 11 सीरीज, Tensor G6 चिप के साथ आए 4 नए फ्लैगशिप फोन्स; Pixel Watch 5 भी लॉन्च

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 08:47 PM (IST)

    महीनों के इंतजार के बाद Google ने भारत में अपनी फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज और Pixel Watch 5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इनके बारे ...और पढ़ें

    Pixel 11 सीरीज के साथ लॉन्च हुई Pixel Watch 5.

    Pixel 11 सीरीज के साथ लॉन्च हुई Pixel Watch 5. 

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। महीनों के इंतजार के बाद Google के नेक्स्ट-जनरेशन Pixels आखिरकार आ गए हैं। Google ने Pixel Watch 5 के साथ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold को पेश करके भारत में अपने Pixel लाइनअप का विस्तार किया है। तो, इस बार नया क्या है? नए Pixel फोन्स ब्राइटर डिस्प्ले, Google के लेटेस्ट Tensor G6 चिप, बड़ी बैटरी और खास तौर पर Pro मॉडल्स में बेहतरीन कैमरा अपग्रेड्स लेकर आए हैं।

    और जैसा कि उम्मीद थी, AI इस नए Pixel एक्सपीरियंस के सेंटर में है, जहां Google पूरी रेंज में और भी Gemini-पावर्ड फीचर्स दे रहा है। Pixel Watch 5 को भी कुछ बड़े अपग्रेड्स मिले हैं, जिनमें नया प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और ब्राइट डिस्प्ले शामिल हैं।

    Google Pixel 11 सीरीज की भारत में कीमतें

    कीमत की बात करें तो इडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Google Pixel 11 प्री-ऑर्डर्स के लिए 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। Pixel 11 Pro की शुरुआत 1,09,999 रुपये से होती है और Pixel 11 Pro XL 1,24,999 रुपये से शुरू होता है। Google लॉन्च बेनिफिट्स भी दे रहा है, जिसमें एलिजिबल परचेज पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक, 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI शामिल है।

    Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन्स

    Pixel 11 की बात करें तो अपने वनिला Pixel के लिए Google ने 6.3-इंच की Actua OLED डिस्प्ले के साथ चीजों को जाना-पहचाना रखा है। इसमें 1080 x 2424p रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले HDR मोड में 2,000 निट्स और पीक ब्राइटनेस पर 3,000 निट्स तक पहुँच सकती है। इसका डायमेंशन 152.8 x 72 x 8.6mm है और वजन 197 ग्राम है।

    खबरें और भी

    इस साल स्टैंडर्ड Pixel में Frost, Pistachio, Hibiscus और Obsidian जैसे नए कलर ऑप्शन्स हैं। प्रोटेक्शन के लिए फोन में पॉलिश्ड Gorilla Glass Victus 2 बैक और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66/IP68 रेटिंग दी गई है।

    परफॉरमेंस की बात करें तो अंदर Pixel 11 को Google का Tensor G6 प्रोसेसर है, जिसे 12GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 4,985mAh की बैटरी पैक की गई है, जिसमें Google 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ का वादा करता है।

    कैमरा सेक्शन में इस साल Pixel 11 को मैक्रो फोकस के साथ 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 10.8-मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 10.5-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 6, NFC, Google Cast और NavIC सपोर्ट के साथ डुअल-बैंड GNSS है।

    Pixel 11

    Google Pixel 11 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

    Pro लवर्स के लिए इस साल का Pixel 11 Pro 6.3-इंच का Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले, 1280 x 2856p रेजोल्यूशन और 1Hz-120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आया है। ये HDR में 2,400 निट्स और पीक ब्राइटनेस पर 3,600 निट्स तक पहुंच सकता है। इसका डायमेंशन 152.7 x 71.9 x 8.4mm है और वजन 204 ग्राम है।

    इस साल के Pro लाइनअप को भी नया कलर टच मिला है, जिसमें Pixel 11 Pro Canyon, Olive, Fog और Obsidian कलर्स में उपलब्ध है। ये Gorilla Glass Victus 2 बैक और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।

    Pixel 11 Pro Google के Tensor G6 चिप से पावर्ड है। 256GB मॉडल के साथ 12GB RAM मिलती है, जबकि 512GB वर्जन में ये बढ़कर 16GB हो जाती है। इसमें 4,850mAh की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में Google का कहना है कि ये 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ दे सकती है।

    कैमरों की बात करें तो Pixel 11 Pro स्टैंडर्ड मॉडल से काफी अलग हो जाता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, मैक्रो फोकस के साथ 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और OIS के साथ 48-मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी के लिए 42-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है, जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग 24/30fps पर 8K तक जाती है। कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6, NFC, UWB और NavIC सपोर्ट शामिल है।

    11 Pro XL

    Google Pixel 11 Pro XL के स्पेसिफिकेशन्स

    बड़ी स्क्रीन वाला Pixel 11 Pro XL 6.8-इंच Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 1344 x 2992p रेजोल्यूशन और 1Hz-120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। 11 Pro की तरह ये HDR में 2,400 निट्स और पीक ब्राइटनेस पर 3,600 निट्स तक पहुंच सकता है। इसका वजन 226 ग्राम है और डायमेंशन 162.7 x 76.5 x 8.5mm है।

    ये Canyon, Olive, Fog और Obsidian कलर्स में आता है, जिसमें Gorilla Glass Victus 2 फ्रंट, सिल्की मैट ग्लास बैक और एल्युमीनियम फ्रेम मिलता है। इसमें IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस भी दिया गया है।

    Pro XL का दूसरा बड़ा एडवांटेज इसकी बैटरी है। Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी है जो 45W USB-C PPS चार्जर का इस्तेमाल करके लगभग 30 मिनट में 75 परसेंट तक चार्ज हो जाती है। Pro की तरह ये भी Tensor G6 से पावर्ड है, जिसमें 256GB मॉडल पर 12GB RAM और 512GB वर्ज़न पर 16GB RAM मिलती है।

    कैमरा सेटअप Pro मॉडल जैसा ही हैॉ- 50-मेगापिक्सल मेन, 48-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 48-मेगापिक्सल 5x टेलीफोटो के साथ 120x तक Pro Zoom और 42-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा।

    Pixel 11 Pro Fold

    Google Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन्स

    Pixel 11 Pro Fold 8-इंच के फोल्डिंग डिस्प्ले और 6.5-इंच की कवर स्क्रीन के साथ आता है। दोनों में 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz OLED पैनल्स का इस्तेमाल किया गया है। ये 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ Tensor G6 चिप से पावर्ड है। इसमें 4,750mAh की बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold में रियर में 48-मेगापिक्सल वाइड, 10.5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 10.8-मेगापिक्सल 5x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में दो और 10-मेगापिक्सल के कैमरे मिलते हैं।

    Google Pixel Watch 5 के स्पेसिफिकेशन्स

    फोन्स के साथ Google ने Pixel Watch 5 को 41mm और 45mm साइज में पेश किया है। दोनों वर्जन में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जो 1Hz से 60Hz के बीच एडाप्टिवली स्विच होती है और हमेशा ऑन रहने वाले (AOD) मोड को सपोर्ट करती है।

    वॉच में रीसाइकिल्ड एल्युमीनियम हाउसिंग और Gorilla Glass 5 का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस और IP68 रेटिंग मिलती है। बैंड के बिना 41mm मॉडल का वजन 31 ग्राम है, जबकि 45mm वर्जन का वजन 36.7 ग्राम है। ये Matte Black, Polished Silver और Satin Pyrite कलर्स में आती है, जबकि 41mm मॉडल में Champagne Gold का ऑप्शन भी मिलता है।

    हार्डवेयर की बात करें तो Pixel Watch 5 Qualcomm के Snapdragon W5 Gen 2 Accelerated चिप से पावर्ड है, जिसे Cortex-M55 को-प्रोसेसर के साथ पेयर किया गया है और ये Wear OS 7 पर चलती है। इसमें 64GB की eMMC स्टोरेज मिलती है। 45mm मॉडल में 465mAh की बैटरी है जो AOD ऑन रहने पर 40 घंटे तक चलती है, जबकि 41mm वर्ज़न में 332mAh की बैटरी है जो 30 घंटे तक चलती है। दोनों क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ 6, डुअल-बैंड Wi-Fi, NFC, UWB और GPS शामिल हैं। इसमें हार्ट-रेट ट्रैकिंग, ECG, SpO2, स्किन टेम्परेचर और बॉडी-रिस्पॉन्स ट्रैकिंग के लिए सेंसर्स दिए गए हैं। ये Android 12 या उससे नए वर्जन पर चलने वाले ज्यादातर Android फोन्स के साथ काम करती है।

    यह भी पढ़ें: 50MP कैमरा, QWERTY की-बोर्ड और OLED डिस्प्ले के साथ आया Minimal Phone 2, चेक करें कीमत और खूबियां