50MP कैमरा, QWERTY की-बोर्ड और OLED डिस्प्ले के साथ आया Minimal Phone 2, चेक करें कीमत और खूबियां
Minimal ने QWERTY की-बोर्ड और OLED डिस्प्ले के साथ अपना लेटेस्ट Minimal Phone 2 लॉन्च किया है। ...और पढ़ें
-1786435464443_m.webp)
QWERTY की-बोर्ड वाला Minimal Phone 2 लॉन्च हुआ।
HighLights
Minimal Phone 2 QWERTY की-बोर्ड और OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च।
इसमें MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट और 50MP प्राइमरी कैमरा है।
फोन की शुरुआती कीमत $599 (लगभग 58,000 रुपये) है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Minimal ने अपने लेटेस्ट Minimal Phone 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे QWERTY की-बोर्ड के साथ लाया गया है। इसके साथ ही लो-डिस्ट्रक्शन के लिए मिनिमल ने इस फोन की डिस्प्ले अपग्रेड करते हुए ग्रे-स्केल ई-इंक (ई-पेपर) स्क्रीन को रिप्लेस कर OLED डिस्प्ले पैनल है। Minimal Phone 2 स्मार्टफोन को कंपनी ने 599 डॉलर (करीब 58,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है।
Minimal Phone 2 की स्पेसिफिकेशन
Minimal Phone 2 स्मार्टफोन को फुल QWERTY की-बोर्ड के साथ डिजाइन किया गया है, जो स्क्रीन के साथ ही दिया गया है। इस फोन के साइज की बात करें तो 122.6 x 72 x 9.48 mm का है। इसमें 3.92-इंच की OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1080 x 1240 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके बैक में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Minimal Phone 2 को 12जीबी तक की रैम और MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट के साथ लाया गया है। यह कॉम्बिनेशन इस फोन को डेली टास्क के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके साथ ही यह फोन 27W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस Minimal OS पर रन करता है।
मिनिमल के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, NFC, Wi-Fi 6E का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में डुअल SIM - एक फिजिकल स्लॉट और एक eSIM का सपोर्ट मिलता है। Minimal ने इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया है। इसके साथ ही फोन में डुअल स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन भी दिया है। इस फोन के यूएसबी टाइप-सी पोर्ट में DisplayPort का सपोर्ट भी दिया गया है।
खबरें और भी
Minimal Phone 2 सेल डिटेल्स
कंपनी ने Kickstarter पर अपने कैंपेन के लिए निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया है। इस फोन के लिए उसने 1,200 से अधिक समर्थकों से 800,000 डॉलर से अधिक की राशि जुटा ली है। अब फोन की शिपिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फोन को तीन ऑप्शन - 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ $599 (करीब 58,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ $675 (करीब 65,000 रुपये) और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले फाउंडर एडिशन को $899 (करीब 86,000 रुपये) की कीमत में पेश किया है।